एक्सप्लोरर

Himachal Landslide: हिमाचल में बारिश से 104 करोड़ रुपये का नुकसान, प्रतिभा सिंह ने केंद्र से की विशेष राहत पैकेज की मांग

मानसून ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है. प्रदेश को करीब 104 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग की है.

HPCC President Pratibha Singh: साल 2023 में मानसून का आगाज भारी तबाही के साथ हुआ है. प्रदेश भर के कई इलाकों में बड़ा नुकसान भी हुआ है. इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने केंद्र सरकार से प्रदेश में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि बारिश से प्रदेश में सड़कों और पुलों के साथ फसलों को भारी नुकसान हुआ है. प्रतिभा सिंह ने केंद्र से इस नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम भी जल्द प्रदेश में भेजने की मांग उठाई गई है.

केंद्र सरकार के सामने मुद्दा उठाएंगी प्रतिभा सिंह 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हुए भूस्खलन, सड़क और फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और नुकसान की पूरी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में हुई भारी बारिश से जान-माल सड़क और फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा है. वे अधिकारियों से मिलने वाले इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे.

नुकसान के बढ़ने की संभावनाएं

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 24 जून से मानसून शुरू हुआ है. जहां ज्यादा बारिश हुई, वहां बहुत नुकसान हुआ है. मंडी और कुल्लू ज़िले के आसपास बहुत बारिश हुई है. हिमाचल प्रदेश सरकार का अनुमानित नुकसान 104 करोड़ रुपये है. मानसून की शुरुआत के बाद अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. बारिश के बाद हुई घटनाओं से 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश से और अधिक नुकसान की संभावना है. इस बीच लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget