एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना मार्शल चल रही पैराग्लाइडिंग साइट्स पर रोक

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बिना मार्शल चलाई जा रही पैराग्लाइडिंग साइट को रोक लगाने के आदेश दिए हैं. ऐसा सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से किया गया है.

Paragliding in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश आकर पैराग्लाइडिंग करने की चाह रखने वालों और पैराग्लाइडिंग के कारोबार से जुड़े कारोबारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने उन पैराग्लाइडिंग साइट्स पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं, जहां सुरक्षा के लिए मार्शल तैनात नहीं हैं. 

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवल दुआ की खंडपीठ ने इस मामले में सरकार की स्टेटस रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद यह आदेश पारित किए हैं. हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से दायर स्टेटस रिपोर्ट में अदालत को बताया गया था कि कुछ पैराग्लाइडिंग साइट्स पर मार्शल की तैनाती नहीं की गई है. ऐसे में अदालत ने उन सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं, जहां मार्शल तैनात नहीं है. अदालत ने यह फैसला सुरक्षा दृष्टि से किया है.

मामले में 17 जून को होगी अगली सुनवाई
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को इस पूरे मामले में ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के लिए भी कहा है. कोर्ट ने सरकार से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर मार्शल की नियुक्ति की जानकारी देने के भी आदेश दिए हैं. 

कोर्ट ने सरकार को पैराग्लाइडिंग करने वाली संस्थाओं और क्लब को अपने खिलाड़ियों या ग्राहकों को दी जाने वाली बीमा सुविधाओं की जांच करने के लिए भी कहा है. दिसंबर 2021 में 12 साल के लड़के की पैराग्लाइडिंग साइट पर मौत शीर्षक से मीडिया में आई रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था. अब इस मामले में 17 जून को अगली सुनवाई होगी.

22 दिसंबर 2021 को हुई थी दुर्घटना 
बतादें कि बेंगलुरु का एक 12 साल का किशोर आद्विक अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आया था. दिसंबर 2021 में 22 दिसंबर के दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे कांगड़ा की बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर पहुंचे. पैराग्लाइडिंग टीम ने बताया था कि टेक ऑफ पॉइंट वहां से लगभग 10-15 किलोमीटर की दूरी पर है. 

वहां केवल जीप से ही पहुंचा जा सकता है. रास्ते में जाते वक्त जीप की बाइक से टक्कर हो गई. इसके बाद जीप चला रहे ड्राइवर का जीप से नियंत्रण से बाहर हो गई और 15 फीट खाई में जा गिरी. इस हादसे में सभी जीप सवारों को गंभीर चोटें आई और 12 साल के आद्विक की सिर पर चोट लगने की वजह से मौत हो गई.

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर सुधीर शर्मा का पलटवार, पूछा, 'क्या CM बनने के बाद ही हुई सृष्टि की रचना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget