एक्सप्लोरर

हिमाचल के स्कूलों में जादू दिखाने के ऑर्डर वापस लेने के आदेश, उपनिदेशक से मांगा गया स्पष्टीकरण

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार का कहना है कि ने कहा कि जादू के शो करना नई बात नहीं है लेकिन इस तरह के आदेश जारी करने का अर्थ नहीं था. उपनिदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Himachal Schools News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जादू शो के आयोजन की अनुमति को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं. जादू के शो की 30 प्रतिशत राशि सीएम राहत कोष में देने के निर्देश दिए गए थे. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जादू के शो करना नई बात नहीं लेकिन इस तरह की आदेश जारी करने का अर्थ नहीं था. उपनिदेशक की लापरवाही पर स्पष्टीकरण देने के आदेश भी जारी किए गए हैं. दरअसल उप निदेशक प्रारम्भिक हमीरपुर ने स्कूलों में जादू को मंजूरी दी थी. 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को उस आधिकारिक पत्र को वापस ले लिया, जिसमें हमीरपुर के एक शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में आयोजित जादू शो से अर्जित आय का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए कहा था.


हिमाचल के स्कूलों में जादू दिखाने के ऑर्डर वापस लेने के आदेश, उपनिदेशक से मांगा गया स्पष्टीकरण

इस पत्र की विपक्षी बीजेपी ने कड़ी आलोचना की, जिसके कारण सरकार को आदेश वापस लेना पड़ा. उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, हमीरपुर ने शो आयोजित करने के लिए मांगी गई अनुमति के जवाब में मंगलवार को पत्र जारी किया.

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित पत्र में कहा गया कि अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि प्राप्त राजस्व का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा तथा शो के माध्यम से राज्य में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान तथा अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी. राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आदेश वापस ले लिया गया है और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने लगाए आरोप

नैना देवी से बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इस तरह के फैसले राज्य की छवि खराब कर रहे हैं. शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य के वित्तीय दिवालियेपन के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि हिमाचल सरकार को शासन चलाने के लिए मंदिरों से पैसे लेने पड़ रहे हैं और केंद्रीय योजनाओं के पैसे को अन्यत्र इस्तेमाल करना पड़ रहा है. शर्मा ने कहा कि अब तो उसने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पैसे जुटाने के वास्ते स्कूलों में जादू के शो आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है.

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘यदि स्थिति इतनी दयनीय है तो सरकार को राज्य सचिवालय के बाहर एक दान पेटी रखनी चाहिए ताकि लोग कुछ दान कर सकें.’’ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त पत्र पढ़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘पत्र को तुरंत वापस ले लिया गया और स्पष्टीकरण मांगा गया है ताकि भविष्य में ऐसा न हो.’’

इसे भी पढ़े: Himachal: हिमाचल में मंदिरों के पैसे को लेकर राजनीति तेज, CM सुखविंदर सुक्खू बोले- 'खुद करें तो पुण्य हम करें तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget