एक्सप्लोरर

PM मोदी ने कांग्रेस की गारंटियों को बताया 'जनता के साथ धोखा,' CM सुक्खू ने किया पलटवार

Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कांग्रेस शासित सरकारों पर हमला बोला है. कांग्रेस की गारंटियों पर सवाल उठाए हैं. इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पलटवार किया है.

Himachal Pradesh News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट करते हुए कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान दी जाने वाली गारंटियों को जनता के साथ धोखा करार दिया. इस पर अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पर पलटवार किया है. वार-पलटवार का यह सिलसिला महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा चुनाव से पहले तेज हो रहा है.

CM सुक्खू का पलटवार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने लिखा- 'हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने और पूरे राज्य में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है. हमें गर्व है कि हमने साल 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान की गई दस गारंटियों में से पांच को पूरा कर लिया है'. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली कर दी है. इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 रुपये की सम्मान राशि भी दी जा रही है. राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप लोन को देने की भी शुरुआत कर दी है. इसके अलावा पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की भी शुरुआत की जा चुकी है.

CM सुक्खू ने बताए कांग्रेस सरकार के काम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दूध के लिए एमएसपी लागू करने वाला पहला राज्य बना है. गाय के दूध के लिए 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के लिए 55 रुपये प्रति लीटर दी जा रही है. दिवाली से पहले कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को वेतन और पेंशन दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के 22 महीनों में ही सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की वृद्धि की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 20 फीसदी तक बढ़ावा दिया. इससे 2 हजार 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है. कांग्रेस सरकार का विजन हिमाचल प्रदेश को साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनाना और साल 2032 तक भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है. हिमाचल प्रदेश में हर व्यक्ति के लिए एक सशक्त, अवसर-समृद्ध वातावरण बनाना है. इस विजन को वास्तविकता बनाने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए लिखा है, ''कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल और नामुमकिन है. वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से ऐसे वादे करते रहते हैं, जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर पाते. अब वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं. आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य को देख लीजिए- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना. विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. उनकी तथाकथित गारंटियां अधूरी हैं, जो इन राज्यों के लोगों के साथ एक भयानक धोखा है. ऐसी राजनीति का शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं, जिन्हें न केवल इन वादों के लाभों से वंचित किया जाता है, बल्कि उनकी मौजूदा योजनाओं को भी कमजोर किया जाता है''.

इसे भी पढ़ें: HRTC की मासिक कमाई में 12 फीसदी की बढ़ोतरी, दीपावली पर एक ही दिन में कमाए 2.72 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget