एक्सप्लोरर

नैना देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर साधा निशाना

Himachal Politics: सीएम सुखविंदर सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेता रोज तरह-तरह की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और राज्य के लोगों को बदनाम किया जा रहा है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को 100 करोड़ रुपये की लागत से नैना देवी जी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है. इसका सौंदर्यीकरण तीन चरणों में होगा. श्री नैना देवी जी मंदिर के साथ मां चिंतपूर्णी मंदिर, मां ज्वालामुखी मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर का भी राज्य सरकार सौंदर्यीकरण करेगी. बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से कांग्रेस के दोबारा 40 विधायक हुए हैं, तब से बीजेपी ‘झूठी अफवाह आपदा’ लाने की कोशिश कर रही है.

CM सुक्खू का बीजेपी पर निशाना 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेता रोज तरह-तरह की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और देशभर में राज्य के लोगों को बदनाम किया जा रहा है. सभी देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से राजनीतिक चुनौती को पार किया. कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहते थे कि कांग्रेस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते. कांग्रेस सरकार आज भी मजबूती से खड़ी है और राज्य के विकास के लिए काम कर रही है.

बीजेपी ने जनता के साथ किया धोखा- CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार ने 500 करोड़ रुपये के भवन बना दिए, लेकिन वह खाली पडे़ हैं. हमारी प्राथमिकता भवन बनाना नहीं है. हमारी प्राथमिकता अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना है. प्रदेश की जनता को धोखा नहीं दे सकते. पिछली बीजेपी सरकार 75 हजार करोड़ का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये की सरकारी कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में छोड़ कर गई. चुनाव से छह महीने पहले राजनीतिक लाभ के लिए बीजेपी ने राज्य सरकार का खजाना खाली कर दिया और पांच हजार करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी.

'केंद्र सरकार के प्रतिबंधों से उबर रही हिमाचल सरकार'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की. इस वजह से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए. अब तक 7 हजार से ज्यादा एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो गई है. वह आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें एनपीएस के तहत मिलने वाली 3 हजार रुपये पेंशन ओपीएस बहाली के बाद बढ़कर 30 हजार हो गई है. राज्य सकार केंद्र सरकार के प्रतिबंधों से उबर रही है और आगे बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: भयंकर शीतलहर की चपेट में हिमाचल के 3 हिस्से, ताबो में माइनस 10.3 डिग्री तक लुढ़का तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget