एक्सप्लोरर

नम आंखों को अपनों का इंतजार! हिमाचल में बादल फटने से एक परिवार के 15 लोग लापता

Cloud Burst in Himachal: कल्लू और शिमला जिला की सीमा पर समेज गांव में बादल फटने के बाद एक ही परिवार के 15 लोग लापता है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल का दौरा किया.

Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (1 अगस्त) को बादल फटने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हर किसी को डरा कर रख दिया. कल्लू और शिमला जिला की सीमा पर समेज गांव में भी बादल फटने की घटना हुई. यहां इस घटना में करीब 36 लोग लापता हैं. इनमें रामपुर और कुल्लू के लोगों के साथ अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं. 

यहां नम आंखें अपनों के मिलने का इंतजार कर रही हैं. अब इतना वक्त बीत जाने के बाद किसी के भी जीवित मिलने की संभावना न के बराबर ही है, लेकिन फिर भी घरवालों की आंखों में आंसू के साथ उम्मीद बरकरार है.

एक ही परिवार के 15 लोग लापता

कल्लू और शिमला जिला की सीमा पर समेज गांव में एक ही परिवार के 15 लोग लापता है. यहां पिता बक्शी केदारटा का तो रो-रो कर बुरा हाल है. पिता की आंखें अपनी बेटी और उसके दो बच्चों को ढूंढ रही हैं. गुरुवार सुबह पांच बजे से ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन अब तक परिवार के किसी भी सदस्य का कुछ पता नहीं चल पाया है. 

गुरुवार देर रात 2:30 बजे उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, तो वह रामपुर से समेज की तरफ चल दिए. घर से वह इस उम्मीद में ही चले थे कि परिवार के लोगों को बचा लेंगे, लेकिन बादल फटने की वजह से पैदा हुई भयावह स्थिति तो पहले ही अपनों को प्रलय में बहा कर ले गई थी. 

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने किया घटनास्थल का दौरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौके पर पहुंचे. जहां वे आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया जा रहा है. राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन हर मदद उपलब्ध करवा सकता है, लेकिन इन नम आंखों को अपनों को वापस जिंदा देखने की ही एकमात्र इच्छा है. इसे शायद राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन चाह कर भी पूरा नहीं कर पाएंगे.

कितने बजे क्या हुआ?

• देर रात 12:15 बजे बादल फटने की घटना हुई.

• झाखड़ी पुलिस स्टेशन में सुबह करीब सवा तीन बजे पंचायत उप प्रधान ने घटना की सूचना दी.

• हेड कांस्टेबल संजीव की अगुवाई में पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए साढ़े तीन बजे रवाना हुई.

• करीब पौने चार बजे ग्रीनको कंपनी की ओर से एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को सूचना मिली.

• चार बजे एसडीएम ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पैरामिलिटरी फोर्स, पुलिस से संपर्क किया.

• करीब पांच बजे एसडीएम रामपुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

• 5 बजकर 40 मिनट पर एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे.

• खड्ड के दूसरी तरफ 10 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू करने में करीब चार घंटे लगे.

• सुबह करीब सात बजे सभी बचाव दल घटना स्थल पहुंच गए.

• सुबह सवा दस बजे जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटना स्थल पर पहुंचे.

• सुबह साढ़े दस बजे तक सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया.

• दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू अभियान के दौरान दो मानव अवशेष मिले.

ये भी पढ़ें:

'राजनीति से दूर, आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचाएगी हिमाचल बीजेपी', डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget