एक्सप्लोरर

Himachal: BJP ने वापस ली डिप्टी CM की नियुक्ति को खारिज करने वाली याचिका, CPS पर दो जनवरी को अगली सुनवाई

Himachal Pradesh CPS Appointment: हिमाचल में बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया है. अब कोर्ट में सिर्फ मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर ही सुनवाई होगी.

Himachal Pradesh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को खारिज करने वाली मांग हाईकोर्ट में वापस ले ली है. बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान बीजेपी विधायकों की तरफ से डिप्टी सीएम की नियुक्ति को खारिज करने से संबंधित मांग वापस ली गयी. वहीं, मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती वाले मामले में सुनवाई जारी रहेगी.

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती सहित अन्य विधायकों ने उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को खारिज करने संबंधी मांग को वापस ले लिया, जबकि अन्य मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को खारिज करने की मांग को जारी रखा है. इस मामले में अगली सुनवाई दो जनवरी को तय की गई है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति संदीप शर्मा की खंडपीठ कर रही है. याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस पूरी होने के बाद इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से बहस हुई. 

12 बीजेपी विधायकों ने दायर की है याचिका

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित 12 बीजेपी विधायकों ने उपमुख्यमंत्री समेत मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती दी है. याचिका में अर्की विधानसभा क्षेत्र से संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, दून से राम कुमार, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल की बतौर सीपीएस हुई नियुक्ति को चुनौती दी गई है.

उपमुख्यमंत्री को बड़ी राहत

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी कोर्ट के समक्ष याचिका में की गई इस मांग को खारिज करने के लिए पिटीशन दायर की थी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी की ओर से दायर याचिका में गलती के चलते इसे अनमेंटेबल बताया था. इस पर कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं ने इसे दुरुस्त कर लिया है. लेकिन, अब बीजेपी की ओर से याचिका में की गई इस मांग को वापस लेने के बाद उपमुख्यमंत्री को बड़ी राहत मिली है.

ये भी पढ़ें- Him Mahotsav: दिल्ली हाट में चल रहे हिम महोत्सव में भारी भीड़, 30 दिसंबर तक पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget