एक्सप्लोरर

'सिराज की चिंता छोड़ रामपुर का डेंट संभालें विक्रमादित्य सिंह', बीजेपी प्रवक्ता राकेश जम्वाल का निशाना

Lok Sabha Elections 2024: राकेश जम्वाल ने विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है. जम्वाल ने कहा कि विक्रमादित्य को सिराज की डेंट की जनता छोड़, रामपुर के डेंट संभालने के बारे में सोचना चाहिए.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल बीजेपी प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है. राकेश जम्वाल ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को राजनीति विरासत में मिली है. यह उनकी मेहनत नहीं है, जबकि कंगना रनौत ने आम परिवार से उठकर देश और दुनिया में अपने नाम बनाया.

राकेश जम्वाल ने कहा कि विक्रमादित्य को सिराज विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को डेंट डालने की चिंता छोड़, अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर की चिंता करनी चाहिए. जम्वाल ने विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज में गहरा डेंट डालने की बात कही थी.

जम्वाल ने आगे कहा कि विक्रमादित्य सिंह का भी इतना बड़ा कद नहीं है कि वे जयराम ठाकुर के साथ कोई राजनीतिक बहस करें. इसके लिए बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता ही काफी है.

जम्वाल का विक्रमादित्य सिंह पर निशाना
सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा की विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री एक्सपोज हो गए हैं. वह अपनी सत्ता की लड़ाई के लिए और अपने स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बोलते हैं. इससे ठीक उलट वे अपने पद पर बने रहने के लिए चमचागिरी भी करते हुए नजर आते हैं. राकेश जम्वाल ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनके व्यवहार से भली भांति परिचित है और अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है. उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को सलाह दी है कि वह मुद्दों पर बात करें. जनता के पास उनके बिना सिर-पैर की बातें सुनने के लिए समय नहीं है.

कांग्रेस ने झूठ बोलकर हासिल की सत्ता- जम्वाल
राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर ही सत्ता हासिल की है और अभी लगातार झूठ बोलने में लगी हुई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं कि आपदा के दौरान केंद्र ने कोई मदद नहीं की, जबकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह खुद यह बता रहे हैं कि वह नितिन गडकरी से सिर्फ सड़कों के लिए तीन हजार करोड़ रुपए लेकर आए. इसके अलावा भी केंद्र सरकार ने हिमाचल की जमकर मदद की. अब कांग्रेस सरकार जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस का सारा सच जानती है. जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस में समन्वय की भारी कमी है.

कांग्रेस ने जनता से किए झूठे वादे- राकेश जम्वाल
राकेश जम्वाल ने कहा कि आज महिलाएं हर गांव में कांग्रेस के नेताओं को ढूंढ रही है. महिला यह पूछना चाहती हैं कि उनके अधिकार का 1 हजार 500 रुपए कहां गया. इसके अलावा युवा भी अपने रोजगार को लेकर सरकार से सवाल पूछना चाहता है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार का वादा करने वाली कांग्रेस अब युवाओं के साथ भी झूठ बोलने का काम कर रही है. राकेश जम्वाल ने कहा कि आम जनता कांग्रेस सरकार से बुरी तरह परेशान है.

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल कांग्रेस का फरमान! 'BJP के षड्यंत्र पर रखें नजर', पार्टी नेताओं को दे दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget