एक्सप्लोरर

हिमाचल में BDO ने पंचायत प्रधान से मांगी 10 हजार रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Himachal News: हिमाचल के जिला कांगड़ा में बीडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. बीडीओ ने किसी और से नहीं बल्कि पंचायत प्रधान से ही रिश्वत ली थी.

Himachal Pradesh News: जिन कंधों पर व्यवस्था को आगे बढ़ाने के साथ मजबूत करने का ज़िम्मा है, वही सिस्टम को कुरेदने में लगे हुए हैं. एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर- BDO ने ग्राम पंचायत प्रधान से करीब 1.5 लाख रुपये के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत कराने के लिए ही रिश्वत की मांग कर डाली. उपायुक्त कार्यालय से विकास कार्यों के लिए राशि जारी होनी थी. इसके लिए ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ने पंचायत प्रधान को 10 हज़ार रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा. मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आने वाले परागपुर का है.

विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी को किया गिरफ्तार

परागपुर के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार कौशल ने ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की. जिस वक़्त अधिकारी प्रधान से रिश्वत ले रहा था, उस समय विजिलेंस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी है कि आख़िर क्यों अधिकारी सिर्फ अपने सरकारी वेतन पर काम नहीं कर सकते. अधिकारियों को अपना ही दायित्व निभाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक लाभ की जरूरत आख़िर क्यों पड़ जाती है.

मामले में विजिलेंस की जांच जारी

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार होने के मामले में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा- 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ़्तार कर लिया है. इस मामले में जांच जारी है. इससे पहले सात फरवरी को विजिलेंस ने फ़ूड सेफ़्टी अधिकारी भाविता टंडन को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया था. यह महिला अधिकारी एक मामले के निपटारे के लिए रिश्वत मांग रही थी.

 

इसे भी पढ़ें: Himachal: 'जो भी शख्स चिट्टा बेचने वालों की...', हिमाचल में BJP विधायक हंस राज का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget