एक्सप्लोरर

दो साल बाद नवनिर्मित 'देउठी' में विराजमान हुए देवता शिकड़ू, आधुनिक सुरक्षा सिस्टम से लैस पारंपरिक शैली का मंदिर

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में प्रतिष्ठित हुआ देवता शिकड़ू का नया मंदिर. काठकुनी शैली से बना यह 58 फीट ऊंचा मंदिर सीसीटीवी और सेंसर जैसी तकनीक से लैस है.

Shimla News: हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि कहकर नहीं पुकारा जाता. यहां की संस्कृति देव परंपराओं के बिना अधूरी है. हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में शुक्रवार को मंगल अवसर पर देवता शिकड़ू के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ. दो साल के इंतजार के बाद देवता शिकड़ू अपनी नई बनी देउठी (देवस्थान) में विराजमान होंगे. हिमाचल की पारंपरिक काठकुनी तकनीक से तैयार हुआ यह मंदिर आधुनिक तकनीक से बना हुआ है.

भारत की विविधता इसकी सनातन धर्म परंपरा में भी नजर आती है. पहाड़ों पर धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय विधि विधानों का पुट सहज ही देखा जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी इसे महसूस किया जा सकता है. रोहड़ू के स्थानीय निवासी मोहित शर्मा बताते हैं मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार 5 दिसंबर से हुई.

पहले दिन 'संघेड़ा' यानी मेहमान देवताओं का आगमन हुआ और 'बड़छणी' का दैविक खेल हुआ. शुक्रवार को शुभ मुहूर्त पर 'शिखाफेर' के साथ मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न हुई. शनिवार को उच्छड़-पाच्छड़ होगा, जिसमें सभी मेहमान देवता अपने स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे. उन्होंने बताया कि इस मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रतनाड़ी के मोरिश देवता, चिउनी से परशुराम के साथ किलबालू शामिल हुए.

तकनीक से लैस है यह पारंपरिक शैली का मंदिर 
काठकुनी शैली में बना यह मंदिर करीब 58 फीट ऊंचा है. मंदिर में चार मंजिल हैं, जिनका निर्माण रोहड़ू के साथ लगते पारसा गांव के बढ़ई कारीगरों द्वारा किया गया. मंदिर में सीसीटीवी के साथ द्वारों पर सेंसर भी लगाए गए हैं. यह दरवाजे सेंसर से ओपन किए जा सकते हैं, जिनका कंट्रोल मंदिर कमेटी के चुनिंदा लोगों के पास होगा. अगर मंदिर के दरवाजों को कोई जबरदस्ती खोलने की कोशिश करेगा, तो हूटर बज जाएंगे.

रोहड़ू के देवता शिकड़ू की क्या है मान्यता?
बताया जाता है कि देवता शिकड़ू चंद्रनहान से रोहड़ू आए थे. इस बारे में ऐसी ही किवदंती प्रचलित है. रोहड़ू के साथ बहती शिकड़ी खड्ड में देवता प्रकट हुए थे. आज रोहड़ू शहर समेत कुल पांच बासों में देवता शिकड़ू को इष्ट के रूप में माना जाता है. रोहडू, थमटाड़ी, दीशालनी, गंगटोली और मांदली बासे में देवता शिकड़ू की बड़ी मान्यता है.

ये भी पढे़ं: हाई कोर्ट ने हिमाचल सरकार को लगाई फटकार, IGMC में ट्रॉमा सेंटर शुरू नहीं करने को बताया खेदजनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget