एक्सप्लोरर

Haryana Politics: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP-JJP की गठबंधन सरकार को घेरा, कहा- ‘बैक डोर से बिना रिजर्वेशन-बिना पेंशन...’

Haryana Politics: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि उनकी सरकार आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी. वहीं उन्होंने BJP-JJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्तियां उसके लिए सिर्फ चुनावी टूलकिट है.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा कई मुद्दों पर खट्टर सरकार को घेरते दिखाई दे रहे है. हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार में कौशल निगम के जरिए बैक डोर से बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन, बिना मेरिट के चल रही कच्ची भर्ती की नीति को कांग्रेस सरकार आने पर समाप्त करेंगे और रिजर्वेशन, पेंशन के साथ  मेरिट वाली पक्की भर्ती शुरु करेंगे.

‘ओल्ड पेंशन स्कीम करेंगे लागू’
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि हरियाणा में कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करेंगे और ऐसा कानून बनाएंगे कि भविष्य में कोई सरकार उसके साथ छेड़छाड़ न कर पाए.

‘भर्तियां उसके लिए सिर्फ चुनावी टूलकिट’
वहीं ग्रुप-डी का रिजल्ट आने के बाद भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार को घेरा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि BJP-JJP सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भर्तियां उसके लिए सिर्फ चुनावी टूलकिट है. इसलिए जानबूझकर साढे 4 साल भर्तियों को लटकाया जाता है, युवाओं को रोजगार के लिए तरसाया जाता है, उन्हें कोर्ट व दफ्तरों के धक्के खिलाए जाते हैं और चुनावी वर्ष में इक्का-दुक्का भर्ती करके सरकार द्वारा अपनी पीठ को थपथपाया जाता है. लेकिन प्रदेश का युवा इस खेल को समझ चुका है. क्योंकि इस सरकार का मकसद भर्ती करना नहीं बल्कि युवाओं को प्रताड़ित करना है.

‘जल्द ही ये व्यवस्था बदलेगी’
इसलिए ग्रुप-सी और टीजीटी से पहले जानबूझकर ग्रुप-डी का रिजल्ट निकाला गया. मेरिट बहुत हाई गई, इससे हताश युवा माथा पकड़ के बैठे हैं. लेकिन जल्द ही ये व्यवस्था बदलेगी. 2 लाख से ज्यादा पदों पर योग्यतानुसार, तय समय पर, बिना घोटाले और पेपर लीक के पक्की भर्ती होगी. युवाओं के साथ कांग्रेस न्याय करेगी. 

यह भी पढ़ें: Boating in Gurugram: गुरुग्राम वन विभाग ने सकतपुर में अवैध बोटिंग का किया पर्दाफाश, सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget