एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: प्रतिभा सिंह का BJP पर निशाना, कहा, 'राहुल गांधी के घर पुलिस भेजना जन प्रतिनिधियों का अपमान'

Pratibha Singh News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बीजेपी सरकार की ओर से सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर जन प्रतिनिधियों को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Pratibha Singh On BJP: दिल्ली (Delhi) में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के घर पर पुलिस के जाने को लेकर पार्टी की हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) अध्यक्ष और मंडी (Mandi) संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Government) जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. लोकतांत्रिक प्रणाली में जन प्रतिनिधियों का अपमान है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है. इसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले बनाकर गलत परंपरा स्थापित कर रही है.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर जन प्रतिनिधियों को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल गांधी के खिलाफ सत्ता पक्ष के सांसद सोची-समझी रणनीति के तहत शोर मचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूंजीपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागने और जांच से बचने के लिए बीजेपी सांसद सदन में हंगामा कर रहे हैं. राहुल गांधी सदन में बोलना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि संसद में यदि किसी भी सांसद कोई आरोप लगाया जाता है, तो उसका सांसद को जवाब देने का अधिकार है.

जन प्रतिनिधियों के छीने जा रहे अधिकार- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह पहली बार है, जब सत्ता पक्ष ही सदन नहीं चलने दे रहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अडानी मामले से देश का ध्यान भटकाने के लिए असफल प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आज जनता का लाखों करोड़ों रुपये एसबीआई और एलआईसी में डूबने की कगार पर है और सरकार जनता का ध्यान इस पर पढ़ने नहीं देना चाहती.

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब में बने हालात के बाद हाई अलर्ट पर हिमाचल प्रदेश, CM सुक्खू के DGP को सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget