एक्सप्लोरर

'तुर्की के सेब आयात पर लगे बैन' कांग्रेस ने आखिर क्यों उठाई ये मांग?

Himachal News: कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि संकट में भारत से मदद पाने वाला तुर्की अब पाकिस्तान को सैन्य सहायता दे रहा है. यह भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती है.

Kuldeep Singh Rathore On India Pakistan- भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की के जरिए पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और तुर्की के रवैए को देखते हुए सेब समेत दूसरी सभी सामान के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने को कहा.

कुलदीप राठौर ने कहा, ''2023 में जब तुर्की भूकंप आया था तब भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत सबसे पहले तुर्की की मदद की. भारत ने NDRF टीमें तुर्की भेजीं. इसके बाबजूद तुर्की ने खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद की. संकट में मदद पाने वाला तुर्की अब पाकिस्तान को सैन्य सहायता दे रहा है. यह भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती है.''

भारत तुर्की से 12 विलयन डॉलर का कारोबार करता है - कुलदीप राठौर 

उन्होंने केंद्र सरकार से तुर्की के साथ व्यापारिक संबंधों को रद्द करने की मांग उठाई. उन्होंने लोगों से तुर्की की चीजो और पर्यटन का बहिष्कार करने की भी अपील की है.

कुलदीप राठौर ने बताया कि तुर्की से हर साल 29 लाख 882 हज़ार मिट्रिक टन सेब आता है. इसके अलावा अवैध रूप से अफगानिस्तान रास्ते से अलग सेब आता है. इसमें अन्य फल अलग है. कुल मिलकर 12 बिलियन डॉलर का कारोबार तुर्की से भारत करता है. इतना ही नहीं भारत से 3.3 लाख पर्यटक सालाना तुर्की जाते हैं.

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सेब उत्पादक संघ भी तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. तुर्की से सेब आयात रोकने से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों को फायदा मिलेगा. तुर्की के पाकिस्तान समर्थक रवैये को लेकर हिमाचल में विरोध के सुर तेज हो गए हैं.

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राठौर ने लोगों से अपील की है कि वे तुर्की की यात्रा से परहेज करें और उसे पर्यटन स्थल के रूप में चुनना बंद करें. फल, सब्जी और फूल उत्पादकों की ओर से भी विरोध दर्ज कराया गया है.

तुर्की यात्रा और व्यापार पर रोक की मांग

संघ अध्यक्ष हरीश चौहान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि तुर्की से सभी तरह के व्यापारिक संबंध, खासतौर पर सेब के आयात-निर्यात पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए. उनका कहना है कि जो देश भारत के खिलाफ खड़ा हो, उससे किसी भी तरह का व्यापारिक रिश्ता रखना सही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget