एक्सप्लोरर

'हिमाचल को मिले उसके हक का पानी', पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान

Sukhwinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा भाखड़ा बांध के जल के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन पानी हिमाचल से बह रहा है. बदले में हमें क्या मिला? 

Sukhwinder Singh Sukhu On Bakhra Water Row: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार (4 मई) को भाखड़ा बांध के जल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को उनके हिस्से का पानी मिलना चाहिए. सीएम सुक्खू का यह बयान पंजाब और हरियाणा की सरकारों के बीच भाखड़ा बांध के जल बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच आया है. 

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश की सबसे कीमती प्राकृतिक संपदा पानी है. हिमाचल 12 हजार मेगावाट बिजली पैदा करता है. फिर भी हिमाचल को इससे क्या हासिल हुआ?’’

CM का सवाल- पानी के बदले हिमाचल को क्या मिला?

सीएम सुक्खू ने भाखड़ा बांध के जल बंटवारे पर सवाल उठाते हुए पूछा- ‘‘सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) 6,700 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है, लेकिन हमें यह पूछना होगा कि बदले में हिमाचल को क्या हासिल हुआ? पंजाब और हरियाणा पानी के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन पानी हिमाचल से बह रहा है. बदले में हमें क्या मिल रहा है?’’

'बीबीएमबी से मांगा 4250 करोड़ का बकाया' 

हिमाचल के सीएम ने आगे कहा, "5 दशक से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में प्रदेश की हिस्सेदारी का मामला अटका हुआ है. दोनों राज्यों को बकाया चुकाना है. हिमाचल को तय नीति के हिसाब से उसका हक मिलना चाहिए. हिमाचल सरकार को बीबीएमबी में बतौर हिस्सेदारी 4250 करोड़ रुपये मिलने हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानदंडों और पंजाब पुनर्गठन कानून के आधार हमारी ये हिस्सेदारी बनती है." 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू शिमला के सेक्टर-5 में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग सुविधा का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की. उन्होंने एक अन्य पार्किंग सुविधा, एक सामुदायिक केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50 लाख रुपये की भी घोषणा की.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘मेरी बहन यहीं रहती है और मेरा बचपन भी यहीं बीता है. मेरी राजनीतिक यात्रा भी यहीं से शुरू हुई थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget