एक्सप्लोरर

'99 साल की लीज खत्म, अब शानन प्रोजेक्ट हिमाचल को वापस दे पंजाब', CM सुक्खू ने की अपील

Mandi News: मंडी के दौरे पर गये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शानन परियोजना पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब को छोटे भाई की तरह परियोजना हिमाचल के हवाले कर देना चाहिए.

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों जिला मंडी के प्रवास पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने जिला मंडी के जोगिंदरनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता वाले शानन पावर हाउस का दौरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन परियोजना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत नहीं आती है. परियोजना को लेकर पंजाब सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है. इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सभी को मान्य होगा.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जोगिंदरनगर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, "शानन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी हासिल की है. दौरे का मुख्य उद्देश्य भी यही था. अभी इसका संचालन पंजाब सरकार के पास है. शानन परियोजना को लेकर पंजाब सरकार के साथ बातचीत और पत्राचार जारी है. पंजाब के पक्ष में परियोजना की लीज खत्म हो चुकी है. इसलिए पंजाब सरकार को चाहिए कि परियोजना हिमाचल के हवाले कर दे. परियोजना पर हिमाचल सरकार का अधिकार बनता है. पंजाब को छोटे भाई हिमाचल के हवाले कर देना चाहिए."

CM सुक्खू ने अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर, कंट्रोल रूम सहित पावर हाउस के सभी सेक्शन का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों से बिजली उत्पादन संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी ली. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरोट से पावर हाउस तक पानी लाने के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही प्राचीन ट्रॉली को भी देखा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकार को लेने के लिए कोशिश कर रही है.

बता दें कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शानन जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था. साल 1925 में मंडी के तत्कालीन राजा जोगिन्द्र बहादुर और पंजाब के मुख्य अभियंता के बीच 99 सालों का लीज समझौता हुआ था. तब से इसका प्रशासनिक अधिकार पंजाब के पास है. इस साल 2 मार्च को लीज की अवधि समाप्त हो गई है. हिमाचल सरकार का तर्क है कि शानन परियोजना हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र अधिकार में है और पंजाब सरकार को हिमाचल के हवाले कर देना चाहिए. मौजूदा वक्त में शानन जल विद्युत परियोजना की क्षमता 110 मेगावाट है.

ये भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया अक्टूबर महीने का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget