एक्सप्लोरर

Himachal News: 'तीन बार आई केंद्रीय टीम लेकिन...', राहत पैकेज को लेकर CM सुक्खू का बीजेपी पर निशाना

Himachal Pradesh News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में केंद्र टीम ने तीन बार दौरा किया, लेकिन अब तक हिमाचल को विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है.

Himachal Floods: हिमाचल में आई आपदा के बाद प्रदेश में राहत कार्य चल रहा है. इस बीच प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद पर जमकर राजनीति भी हो रही है. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  (Jai Ram Thakur)जनता को ठगने का काम कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में तीन बार केंद्र टीम ने दौरा किया, लेकिन अब तक हिमाचल को विशेष राहत पैकेज नहीं मिला.

मदद मिलने पर दिल्ली जाकर करूंगा धन्यवाद- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने संसाधनों पर 4 हजार 500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया है. जिस वक्त कुल्लू में आपदा आई उस वक्त यहां 75 हजार पर्यटक फंसे थे. सरकार ने तत्परता के साथ काम करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि आपदा के बीच भी बीजेपी के नेता सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने में लग रहे.

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आर्थिक पैकेज के लिए केंद्र का धन्यवाद कर रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश को कोई राहत राशि नहीं मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन केंद्र सरकार हिमाचल को मदद देगी, उस दिन वे खुद केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली जाएंगे.

बीजेपी पर आपदा में राजनीति करने के आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को 12 हजार करोड़ रुपए का क्लेम भेजा है. राज्य सरकार चाहती है कि कम से कम केंद्र सरकार वही सहायता दे, जिसका क्लेम किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने विशेष राहत पैकेज के लिए सदन में उनकी सरकार सरकारी प्रस्ताव लेकर आई. इस पर तीन दिन तक खूब बहस हुई. जब संकल्प का समर्थन करने की बात आई, तब भाजपा विधायकों के ने अपने कदम पीछे हटा लिए. उन्होंने कहा कि आपदा के बीच भी भाजपा नेताओं ने राजनीति की, यह जनता देख रही है.

ये भी पढ़ें: Himachal: आपदा के बाद पुनर्वास की शुरुआत, कुल्लू में 324 परिवारों को मकान बनाने की पहली किस्त जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget