एक्सप्लोरर

समोसा विवाद पर CID ने दिए जांच के आदेश? इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट लीक होने से चिंतित DG

Himachal Pradesh Samosa Controversy: समोसा विवाद पर सीआईडी की जांच रिपोर्ट लीक होने से सरकार घिर गई है. इस रिपोर्ट के लीक होने से सीआईडी के डीजीपी भी चिंतित हैं.

Samosa Controversy in Himachal Pradesh: समोसा हिमाचल प्रदेश की राजनीति का 'कीवर्ड' बन गया है. राज्य में हर जुबान पर समोसे को लेकर ही चर्चा हो रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए गए समोसे किसी अन्य को परोस देने पर लीक हुई जांच की रिपोर्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है. समोसा जांच को लेकर सीआईडी विभाग के डायरेक्टर जनरल संजीव रंजन ओझा का बयान सामने आया है.

21 अक्टूबर को था CM सुक्खू का कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश सीआईडी के डायरेक्टर जनरल संजीव रंजन ओझा ने कहा कि 21 अक्टूबर को सीआईडी मुख्यालय में मुख्यमंत्री का एक कार्यक्रम था. शिमला में साइबर क्राइम विंग के डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे. कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लिए रिफ्रेशमेंट मंगवाया गया था, लेकिन यह मुख्यमंत्री तक पहुंचा नहीं. 

कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस अधिकारी चाय पीने बैठे थे. इसी दौरान यहां रिफ्रेशमेंट को लेकर चर्चा आई. इसके बाद पूछा गया कि जो मुख्यमंत्री के लिए रिफ्रेशमेंट को मंगवाया गया था, वह आखिर कहां है.

जांच के आदेश नहीं दिए थे- ओझा
इस पर रिफ्रेशमेंट का पता करने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच के कोई आदेश नहीं दिए गए थे. हालांकि लिखित में रिपोर्ट सीआईडी को मिली है. उन्होंने कहा कि यह पूरा सीआईडी का आंतरिक मामला है. गुप्तचर विभाग के डायरेक्टर जनरल संजीव रंजन ओझा ने कहा कि विभाग ने जांच की कोई आदेश नहीं दिए थे. फिर भी रिपोर्ट लिखित में मिली है. उन्होंने कहा कि सीआईडी की अंतिम जांच रिपोर्ट वायरल होना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है. उन्होंने अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले में राजनीति न की जाए.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि हिमाचल की सीआईडी ने एक अनोखी जांच की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम के लिए शिमला में एक निजी होटल से मंगवाए गए स्नैक्स सीआईडी ने खुद को ही परोस डाले. 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री यहां एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के लिए एक बड़े निजी होटल से समोसे और केक मांगे गए थे, लेकिन यह स्नेक्स उन्हें परोसने की बजाय अपनी अधिकारियों को परोस दिए गए. 

यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन अनोखी बात यह है कि सीआईडी ने इसकी जांच भी की इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों के जहां बयान दर्ज किए गए और इस जांच को डीएसपी ने गुपचुप विभाग के पुलिस महानिरीक्षक को यह रिपोर्ट भेजी. अब यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग समोसे पर की गई इस जांच की खूब मजे उठा रहे हैं. विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget