एक्सप्लोरर

Shimla CBI Raid: शिमला पोस्ट ऑफिस में CBI ने मारा छापा, भर्ती में धांधली को लेकर पूछताछ जारी

CBI Raid In Shimla PO: शिमला पोस्ट ऑफिस में देर शाम जैसे ही सीबीआई ने रेड मारी, वैसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. इस दौरान किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या चल रहा है?

Shimla Post Office CBI Raid: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला के मुख्य डाकघर में सीबीआई ने दबिश दी है. सीबीआई ने देर शाम शिमला पोस्ट ऑफिस पर रेड की. जानकारी के मुताबिक भर्तियों में धांधली की शिकायत को लेकर सीबीआई पूछताछ करने के लिए पहुंची है. फिलहाल सीबीआई शिमला पोस्ट ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाल रही है. साथ ही अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पोस्ट ऑफिस में तैनात प्रवर अधीक्षक पर अपने रिश्तेदारों को नियमों के खिलाफ जाकर भर्ती करने के आरोप हैं.

मामले की शिकायत सीबीआई को मिली है. इस पर सीबीआई ने दफ्तर में रेड की है. फिलहाल सीबीआई के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. देर शाम जैसे ही सीबीआई ने पोस्ट ऑफिस में रेड मारी, वैसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. कुछ देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों को यह समझ नहीं आया कि आखिर क्या चल रहा है. कुछ वक्त में पता चला कि सीबीआई ने पोस्ट ऑफिस में रेड की है और यहां भर्ती में धांधली की शिकायत मिली है.

कई दस्तावेजों को कब्जे में ले सकती है सीबीआई

जनरल पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर और उनके साथ काम करने वाले कुछ अस्सिटेंट कर्मचारियों से भी ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियों के रिकाॅर्ड बारे में पूछताछ की गई है. सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम दबिश देने के लिए पहुंची थी. फिलहाल मामले में सीबीआई की रेड जारी है. सीबीआई पूछताछ के बाद कई दस्तावेजों को कब्जे में ले सकती है. आरोप है कि नियमों के तहत 79 दिन से ज्यादा आउटसोर्स पर नौकरी नहीं दी जा सकती. इसके बावजूद अधिकारी अपने करीबियों को 8 से 10 महीने तक की नौकरी दे रहे थे और जिन लोगों को नौकरियां दी गईं, वे शैक्षणिक योग्यता भी पूरी नहीं करते थे.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होगी G-20 से जुड़ी बैठक, दुनिया भर से जुटेंगे 70 प्रतिनिधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश-बाढ़ से तबाही, आपदा में 224 मौतें; 1112 करोड़ का नुकसान
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल के मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा, पहले नंबर पर ये मंदिर
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget