एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन तक बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी की वजह से तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 मई से 25 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है.

Weather Update Himachal: पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप नजर आ रहा है. लगातार पढ़ रही धूप से हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिला ऊना में सबसे अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा धौलाकुआं में 39.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 37.8 और चंबा में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा शिमला में भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है.

तीन दिन तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो आने वाले तीन दिन तक अब प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 23 मई से 25 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब तीन दिन तक मौसम खराब रहने के बाद इस तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी. हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इससे उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी से राहत मिल सकती है.

मैदानों के साथ तप रहे पहाड़

गौरतलब है कि लगातार पड़ रही धूप से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रात के समय में भी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी सता रही है. पहाड़ी क्षेत्र में भी गर्मी से पहाड़ तप रहे हैं. प्रदेश के सभी इलाकों में अब सुबह और शाम के वक्त मौसम में ठंडक महसूस नहीं हो रही. हालांकि मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते ओलावृष्टि के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका जाहिर की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kinnaur News: किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन वजह से एनएच-5 बंद, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, सरकार ने जारी किए आदेश
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget