एक्सप्लोरर

हिमानी नरवाल और सचिन में हुई थी हाथापाई, दांत भी काटा...जानें कौन है हत्याकांड का आरोपी?

Himani Narwal Murder: हरियाणा पुलिस की पूछताछ में सचिन ने बताया कि ये बात सही है कि हिमानी नरवाल की मर्डर उसके घर पर हुई. वह हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया और बाईपास पर छोड़ दिया.

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ जारी है. अब तक की पूछताछ में आरोपी ने हिमानी को लेकर कई खुलासे किए हैं. पुलिस आरोपी की सूचना के आधार इस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

दरअसल, रोहतक के विजय नगर में अपने पैतृक घर में रहने वाली हिमानी उस समय सुर्खियों में आई थी, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ चलने की तस्वीरें वायरल हुई थीं.

 सचिन के शरीर पर मिले नाखूनों के निशान 

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हत्या से पहले हिमानी और सचिन के बीच काफी हाथापाई भी हुई थी. हिमानी ने अपनी जान बचाने के लिए आरोपी सचिन को दांत भी काटा था. आरोपी के हाथ पर हिमानी के दांत काटने के निशान भी मौजूद हैं. इसके अलावा, हिमानी ने अपने बचाव में सचिन को नाखूनों से भी नोचने की कोशिश की थी. पुलिस को सचिन के शरीर पर नाखूनों के निशान भी मिले हैं. 

कौन है सचिन?

हिमानी मर्डर केस का मुख्य आरोपी सचिन हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है. उसने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि् ये बात सही है कि हिमानी नरवाल की मर्डर उसके घर पर हुई. वह हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया.

ब्वॉयफ्रेंड होने का किया दावा 

आरोपी सचिन ने बताया कि वह हिमानी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था. उसने खुद को हिमानी का ब्वॉय फ्रेंड होने का भी दावा किया है. सचिन ने ये भी बताया है कि हिमानी नरवाल उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वह हिमानी को काफी पैसे दे चुका था. इसके बावजूद हिमानी बार-बार और ज्यादा पैसे की डिमांड कर रही थी. 

हत्या की बताई ये वजह 

हरियाणा पुलिस की पूछताछ में सचिन ने कबूल किया कि लगातार पैसों की मांग की वजह से वह हताश चल रहा था. हताशा की स्थिति में उसने रोहतक स्थित अपने घर पर हिमानी की हत्या कर दी. सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने हिमानी की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया था. बता दें कि हिमानी नरवाल का शव रोहतक बाईपास पर सूटकेस में मिला था. 

इससे पहले हिमानी की मां सविता ने रविवार को कहा था कि उसकी हत्या का कारण अंदरूनी साजिश भी हो सकती है. कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी में उनकी कम समय में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से जलन रखने लगे थे. उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है, जो उसकी बढ़ती लोकप्रियता से ईर्ष्या करता हो, या कोई और भी हो सकता है.

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की कैसे हुई हत्या? आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक क्या-क्या पता चला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget