एक्सप्लोरर

'कर्नाटक में जातीय गणना क्यों नहीं...', सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस की गारंटी पर क्या बोले?

Sudhanshu Trivedi News: सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ख्यालों की सत्ता देख रही है और भ्रष्टाचार की बातें कर रही है.

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को रोहतक में राहुल गांधी पर पलटवार किया है. उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी ख्वाबों और ख्यालों की सत्ता देख रहे हैं तो बताएं कि हरियाणा में किस जाति का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है.

उन्होंने यह भी सवाल किया कि अब तक कितने एससी और ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ख्वाबों और ख्यालों की सत्ता दिखते ही कांग्रेस पार्टी की आंखों में भ्रष्टाचार की बातें चमकने लगी हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''राहुल गांधी गुरुवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए उसी जगह अवतरित हुए हैं जहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना और अपने परिवार का घर भरने की बात कही है. उनके प्रत्याशी खुलेआम जो घर भरने की बात कर रहे हैं वह हर कांग्रेसी नेता के मन की बात सामने आ रही है''.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में ड्रग्स पर कोई कंट्रोल नहीं था, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आते ही काफी मात्रा में ड्रग पकड़ी गई है साथ में उन्होंने कहा कि जो युवाओं के दिमाग में मेंटल ड्रग्स भरी जा रही है उससे भी सावधान रहने की आवश्यकता है. राहुल गांधी बताएं कि वह कर्नाटक में जातीय गणना क्यों नहीं करवा रहे हैं. 

साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नेम प्लेट लगाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार काफी कमजोर सरकार है जो अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है इसलिए वह इस तरह के निर्णय ले रही है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठकर भारत सहित हरियाणा का अपमान करने का मन बनाए हुए हैं जबकि इसके विपरीत हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास करते हुए पर कैपिटा इनकम में बढ़ोतरी की है और रिकॉर्ड तोड़ युवाओं को रोजगार दिए हैं और वह भी पारदर्शिता के आधार पर. लेकिन कांग्रेस अब ख्वाबों और ख्यालों की सत्ता देख रही है और वोट के बदले नौकरी देने की बात कर रहे हैं. 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है साथ में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार भारत सौर ऊर्जा की बात कर रहे हैं. जिसका केंद्र गुरुग्राम में होगा . उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जिस पार्टी में अपनी दलित नेत्री का अपमान होता हो तो उनसे दलित संरक्षण की बात करना बेमानी होगी. 

साथ ही उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की जो सात गारंटी है सत्ता के लिए तिलमिलाई हुई कांग्रेस इसके विपरीत सात गारंटी देने का मन बनाए हुए हैं. इसमें योग्यता के आधार पर नौकरी नहीं मिलने की गारंटी दूसरा सभी कांग्रेस नेताओं के घर भरने की गारंटी, तीसरा मिर्चपुर और गोहाना कांड होने की गारंटी, चौथा सांप्रदायिक सौहार्द और बदला लेने की गारंटी पांचवा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की गारंटी, छटा हिमाचल प्रदेश की सरकार की तरह खजाना खाली करने की गारंटी और सेना का अपमान और आतंकवादियों के सम्मान की गारंटी. यही कांग्रेस का चाल चरित्र का असली चेहरा है''.

उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा में विकास किया है और कांग्रेस में चल रही मारामारी के चलते हरियाणा का जागृत मतदाता तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है.

(रिपोर्ट- दिनेश काैशिक)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget