एक्सप्लोरर

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच पर अड़े किसान वापस लौटे, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Shambhu Border Farmer's Protest: शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके कुछ देर बाद किसान वापस लौट गए हैं.

Haryana News: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर जा रहे आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. इस बीच किसान दिल्ली जाने के लिए अड़े हुए हैं. उन्होंने शंभू बॉर्डर पर मौजूद कंटीली तारों को हटा दिया और लोहे की कीलों की एक परत को भी हटा दिया है. किसानों की तरफ से रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि यहां हरियाणा की तरफ से जो प्रबंध किए गए हैं और उसे हटाया जाए और उसमें वे कामयाब होते दिख रहे हैं. 

वापस लौटे किसान

पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले और रोके जाने के बाद दिल्ली कूच करने वाले किसान वापस लौट गए हैं. अब मीटिंग करके कल के बारे में रणनीति बताई जाएगी. हालांकि दूसरे किसान अब भी पुलिस के नजदीक हैं.

101 किसानों के जत्थे ने शुक्रवार सुबह दिल्ली कूच शुरू किया लेकिन उन्हें कुछ मीटर बाद ही मल्टीलेयर बैरिकेड से रोक दिया गया था. हरियाणा पुलिस ने किसानों से कहा है कि वे आगे ना बढ़ें. आंदोलन को देखते हुए अंबाला में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 को  लागू कर दिया गया है. अंबाला जिला प्रशासन ने एक स्थान पर पांच लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

डिप्टी कमिश्नर ने दिए हैं ये आदेश

ये किसान फसलों पर एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग को लेकर मार्च कर रहे हैं.  किसान यूनियनों के झंडे थामे कुछ किसानों ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाई गई लोहे की जाली को घग्गर नदी पर बने पुल से नीचे धकेल दिया. हरियाणा सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. डिप्टी कमिश्नर ने अगले आदेश तक पैदल, वाहन या किसी अन्य माध्यम से मार्च ना करने के लिए कहा है.

अपनी मांगों को लेकर यह बोले किसान नेता पंढेर

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''हमें शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाने की इजाजत देनी चाहिए और हमारी मांगों को लेकर हमसे बात करनी चाहिए. किसानों की तरफ से बातचीत का रास्ता खुला हुआ है. हम यह लगातार कह रहे हैं कि अगर सरकार बातचीत की इच्छुक है, तो हमें केंद्र  सरकार या पंजाब या हरियाणा के सीएम ऑफिस की चिट्ठी दिखाइए. हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हमारी मागें मान ले. वे हमें दिल्ली में प्रदर्शन करने की जगह दे. अंबाला में इंटरनेट सेवा बहाल की जानी चाहिए.''

ये भी पढ़ें - ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की साथी ने ही कर दी थी हत्या, अब पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget