एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बीच रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद, आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर

Rohtak Flood: रोहतक में भारी बारिश और ड्रेनों में बढ़ते जलस्तर के कारण आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं. आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है.

लगातार हो रही बरसात और ड्रेनों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रोहतक आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. यही नहीं, सभी इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

रोहतक के जिला उपयुक्त सचिन गुप्ता भी जिले के विभिन्न गांव का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर ड्रेनों की भी जांच की जा रही है. जिला उपायुक्त ने भी लोगों से अपील की है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है स्थिति कंट्रोल में है और भविष्य में भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी.

अग्निशमन विभाग को रखा गया अलर्ट मोड पर

रोहतक में लगातार हो रही बरसात की वजह से कलानोर मंडल के ज्यादातर गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और रोहतक जिले से गुजरने वाली जल निकासी की ड्रेनों का जलस्तर भी बढ़ रहा है, उसी के मद्देनजर बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए रोहतक आपदा प्रबंधन विभाग में एडवाइजरी जारी करते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए हैं.

यही नहीं, सभी स्वास्थ्य सेवाओं और पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है लोगों से भी अपील की गई है की गई है.अगर कोई दिक्कत होती है तो कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं

आने वाले दिनों में मौसम सही रहने की उम्मीद

जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता भी सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और खुद फील्ड में निकलकर सभी व्यवस्थाओं की जांच करने में लगे हुए हैं, आज भी रोहतक जिले के कई गांव में दौरा करने पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी साथ ही उन्होंने कहा की जो फैसला फिलहाल लिए जा रहे हैं वह एरियात के तौर पर हैं, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम सही रहने की उम्मीद है.

जिला मजिस्ट्रेट सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वप्निल रविंद्र पाटिल (आईएएस) ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 सितम्बर 2025 तक बंद रखा जाएगा. हालांकि, यह आदेश स्कूलों के ड्यूटी/शिक्षण स्टाफ पर लागू नहीं होगा.

Input By : Dinesh Kaushik
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget