एक्सप्लोरर

हरियाणा राज्यसभा उप-चुनाव का आया रिजल्ट, रेखा शर्मा पहुंची उच्च सदन

Rekha Sharma News: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से निर्विरोध निर्वाचित हुईं.

बीजेपी की उम्मीदवार रेखा शर्मा राज्यसभा की सदस्य बन गई हैं. शुक्रवार (13 दिसंबर) को हरियाणा से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है. बीजेपी के नेता कृष्ण लाल पंवार विधानसभा के सदस्य चुने गए. इसके बाद एक सीट खाली हो गई थी. रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी है. निर्विरोध चुने जाने के बाद चंडीगढ़ में उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से प्रमाण पत्र प्राप्त किया.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता लोगों की आवाज को उठाना है. इसलिए ही राज्यसभा में भेजा जाता है कि आप जनता की आवाज उठाएं. नौ साल मैंने काम किया है, मैं महिलाओं के दुख-दर्द और  की दिशा में काम करूंगी."

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोकतंत्र के मंदिर में हरियाणा के हित के मुद्दों को और मजबूती से उठाएंगी और हरियाणावासियों की आवाज को और सशक्त करेंगी."

राज्यसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार को दोपहर तीन बजे नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने पर यह घोषणा की गई. रेखा शर्मा ने उपचुनाव के लिए हरियाणा से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया था. वह चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थीं.  

बीजेपी ने 20 दिसंबर के राज्यसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को शर्मा के नाम की घोषणा की थी. हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के साथ पहुंची रेखा शर्मा को निर्विरोध निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. 

विपक्षी दल ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था.  हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 48 सदस्य हैं और उसे बहुमत प्राप्त है जबकि कांग्रेस के 37, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के दो और तीन निर्दलीय सदस्य हैं. वहीं, नायब सिंह सैनी की सरकार को निर्दलीय सदस्यों का भी समर्थन प्राप्त है. 

कृष्ण लाल पंवार के अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव में विजयी होने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से ऊपरी सदन में यह  सीट रिक्त हुई थी.   पंवार अब हरियाणा की बीजेपी सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री हैं. राज्यसभा में हरियाणा की पांच सीट पर सुभाष बराला, राम चंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी बीजेपी के सदस्य हैं. वहीं, एक और सीट पर रेखा शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के बाद ऊपरी सदन में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की संख्या चार हो गई है. 

'हरियाणा में MSP पर फसलों की हो रही खरीद तो पंजाब में क्यों नहीं', CM सैनी ने AAP को दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget