एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस का अभियान, 8 बांग्लादेशी संदिग्ध पकड़े गए

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया, जिसमें 8 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मिले हैं. पुलिस ने कहा कि अभी सिर्फ सत्यापन के लिए 'होल्डिंग एरिया' में रखा गया है.

हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध प्रवासियों की पहचान को लेकर पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर हिरासत में लिया जा रहा है, जिसे पुलिस ने सिरे से खारिज किया है.

पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह अभियान केवल अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए है और कोई भी व्यक्ति बिना पुष्टि के हिरासत में नहीं है.

क्या है पुलिस का पक्ष?

गुरुग्राम पुलिस मुख्यालय के डीसीपी अर्पित जैन ने बताया कि अब तक 8 ऐसे संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं जो संभवतः बांग्लादेश से हैं. पुलिस का कहना है कि इन लोगों को "होल्डिंग एरिया" में केवल सत्यापन पूरा होने तक रखा जा रहा है. डीसीपी के अनुसार, "हम इन्हें हिरासत में नहीं ले रहे, बल्कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इनकी जांच की जा रही है."

'होल्डिंग एरिया' क्या है और कैसे काम करता है?

गुरुग्राम के चार पुलिस जोन में 4 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया कि इन होल्डिंग एरियाज की स्थिति और संरचना क्या है. जैन ने कहा, "सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी अवैध प्रवासी जांच से पहले फरार न हो जाए, उन्हें थोड़े समय के लिए रोका जाता है."

सत्यापन की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई

पुलिस सभी संदिग्धों की जानकारी संबंधित राज्यों के जिलाधिकारियों या डिप्टी कमिश्नरों को भेज रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है, जिसमें डिपोर्टेशन (निर्वासन) भी शामिल हो सकता है.डीसीपी ने यह भी कहा कि गुरुग्राम पुलिस पूरे वर्ष ऐसे अभियान चलाती है ताकि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा सके.

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस को ओर से अवैध प्रवासियों की पहचान को लेकर अभियान जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget