एक्सप्लोरर

पानीपत: लिव-इन में रह रही महिला को पार्टनर ने उतारा मौत के घाट, मासूम बेटी ने खोला राज

Panipat Crime News: पानीपत में महिला की हत्या के बाद आरोपी फरार है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगा है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पार्टनर मौके से फरार हो गया. वारदात का खुलासा महिला की 5 साल की बेटी ने किया. बताया जा रहा है कि बच्ची रोते हुए पड़ोस में रहने वाले नाना के पास गई और कहा कि अंकल ने मम्मी को मारा और मम्मी उठ नहीं रही है.

ये सुनते ही पिता तुरंत दौड़ कर बेटी के कमरे में गए, जहां उन्होंने चारपाई पर महिला को मृत पड़ा देखा. हत्या की खबर सुनते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को वहां से एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया.

लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. मृतिका के पिता मोती लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिला का रहने वाला है. उसने अपनी 30 वर्षीय बेटी सरोज देवी की शादी करीब 10 साल पहले बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश राम के साथ की थी. शादी के बाद वह 3 बच्चों की मां है. तीनों ही बेटियां है. जिनमें बड़ी बेटी 10 साल की है. मंझली बेटी 5 साल व सबसे छोटी बेटी साढ़े 3 साल की है. 

5 साल की बच्ची ने नाना को बताई हत्या की बात

पिता ने बताया कि वह पानीपत में डाडौला रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है. उन्होंने बताया, ''करीब 4 साल पहले उसकी बेटी सरोज को संदीप नाम का युवक भगा लाया था. इसके बाद वे दोनों यहां डाडौला रोड स्थित लेबर क्वार्टर में रह रहे थे. वे दोनों भी उसके पड़ोस में रहने लगे. यहां उनके साथ मंझली और छोटी बेटी भी रहती है. मंझली बेटी 5 साल की है. शनिवार सुबह वह रोते हुए मेरे कमरे में आई. उसने बताया कि संदीप अंकल ने मम्मी को रात को खूब पीटा. अब मम्मी उठ नहीं रही है.'' 

4 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी महिला

सरोज की बेटी ने बताया कि अंकल ने मम्मी का गला दबाया था. इसके बाद उसका गला देखा तो उसके गले पर निशान थे. वहीं, आरोपी मौके से फरार मिला. मृतका के पिता ने बताया, ''वह बीते 4 साल से संदीप नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप का कॉलोनी के ही रहने वाली किसी और महिला के साथ साथ भी रिलेशन में था जिसको लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा रहता था. कई दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. शक है कि इसी वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.''

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी

वहीं, जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ का मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया जाएगा. आरोपी की तलाश ले लिए थाना और सीआईए दोनों टीमें लगी हुई है. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

(सुमित भारद्वाज की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Haryana: बसपा नेता हरबिलास रज्जू माजरा की हत्या, बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर

वीडियोज

NPS में ऐतिहासिक बदलाव Lock-in खत्म, 80% तक Withdrawal | Retirement Planning Update| Paisa Live
Stock Market Update: Sensex-Nifty आया Flat Start के साथ, अब Investors Cautious Mode में | Paisa Live
China का Silver Export Ban: 2026 से Silver की Global Shortage और Price Explosion की आहट| Paisa Live
HDFC Bank का बड़ा दांव: IndusInd Bank में 9.5% हिस्सेदारी, RBI से मिली हरी झंडी| Paisa Live
PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया में पीएम को मिला सर्वोच्च सम्मान.. जताया आभार | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Habits That Harm The Liver: कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
Embed widget