एक्सप्लोरर

Panchkula Suicide: ‘5 मिनट में मैं भी मर जाऊंगा...’, पंचकूला सुसाइड केस में शख्स ने चश्मदीद को बताई थी वजह

Panchkula Suicide News: हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों ने कार में जहर खाकर सुसाइड कर लिया. परिवार पर बहुत कर्ज था, जिसके चलते सभी ने यह कदम उठाया.

Panchkula Suicide Case: हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-27 में सात लोगों के शव मिलने पर सुसाइड की आशंका जताई गई थी. अब इस मामले में चश्मदीद पुनीत राणा के बयान ने आशंका को सच में तब्दील कर दिया है. चश्मदीद के मुताबिक, कर्ज होने की वजह से परिवार के सभी लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया.

चश्मदीद पुनीत राणा ने क्या बताया?

मंगलवार (27 मई) को मीडिया से बातचीत के दौरान चश्मदीद पुनीत राणा ने बताया, "मेरे घर के पास एक गाड़ी खड़ी थी, जिस पर टावर लगे हुए थे. जब हम कार के पास आए और अंदर झांककर देखा तो कुछ लोग गाड़ी के अंदर लेटे हुए थे. हमने उनसे पूछा कि वे वहां क्यों लेटे हुए हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई होटल नहीं मिल रहा है. इस पर मैंने उनसे कहा कि वे गाड़ी वहां से हटा दें, या फिर दूसरी जगह पार्क करें."

उसने आगे कहा, "इस दौरान मैंने देखा कि गाड़ी के अंदर सभी एक-दूसरे पर गिरे हुए थे. मैंने अपना टॉर्च और फोन चालू किया और देखा कि सभी ने एक-दूसरे पर उल्टी कर रखी थी. कार के अंदर से बहुत तेज बदबू आने पर मैंने प्रवीण मित्तल से पूछा और बाहर आने के लिए कहा. गाड़ी से बाहर आने के बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी."

उन्होंने बताया, "जब वह गाड़ी से बाहर निकला और संतुलन खोने के बाद नीचे गिर गया. उसने मुझसे कहा कि 5 मिनट में, मैं भी मर जाऊंगा. मेरे ऊपर कर्जा बहुत ज्यादा हो गया था. रिश्तेदारों ने भी मदद करने से इंकार कर दिया. इसीलिए, हम सभी ने जहर खा लिया है." चश्मदीद के मुताबिक, इतना कहने के बाद वह भी मर गया. हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

धार्मिक आयोजन के लिए पंचकूला आया था परिवार

बता दें कि मृतक की पहचान देहरादून के प्रवीण मित्तल के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक धार्मिक आयोजन के लिए पंचकूला आया था. मृतक प्रवीण मित्तल के ससुर ने कहा, "मुझे कुछ नहीं पता. मुझे यह भी नहीं पता कि वह कब आया और कब चला गया. हमसे जितनी मदद हो सकती थी हमने की. वह ब्याज पर पैसे उठाता था. देहरादून में गाड़ी चलाने का काम करता था. मृतक की साली ने बताया कि वह पहले पंचकुला में ही रहते थे. लेकिन, कई साल पहले देहरादून शिफ्ट हो गए थे."

यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के एक मामले में बृजभूषण सिंह हुए बरी तो महाबीर फोगाट बोले, 'खिलाड़ियों को अपने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget