एक्सप्लोरर

पंचकूला में पहली बार बागेश्वर धाम का लगा दरबार, CM नायब सैनी बोले, 'जब युवा राम को अपनाता है, तो...'

Bageshwar Baba: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित हनुमान कथा में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब युवा हनुमान बनता है, तो वह राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण तक अर्पण कर देता है.

Bageshwar Baba News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार (26 मई) को पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'श्री हनुमान कथा' में भाग लिया. यह पहला अवसर था, जब बाबा बागेश्वर का दरबार पंचकूला की भूमि पर सजा. 

इस मौके को सीएम सैनी ने ऐतिहासिक और विशेष बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को संबोधित करते हुए लिखा, "आपका सबसे बड़ा योगदान यह है कि आपने युवाओं को धर्म से जोड़ा है." साथ ही उन्होंने इस आयोजन का एक वीडियो भी शेयर किया.

धर्म से संयम और संकल्प आता है- नायब सैनी
उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा योगदान ये है कि आपने हमारे युवाओं को धर्म से जोड़ा है, ये मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है. युवा जब धर्म से जुड़ता है तो संयम और संकल्प आता है. युवा जब राम को अपनाता है तो वह कर्तव्य-पथ को चुनता है और जब युवा हनुमान बनता है तो राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण तक अर्पण कर देता है."

सनातन धर्म ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देता है- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने धीरेंद्र शास्त्री की वाणी में वेदों की गूंज, राष्ट्रभक्ति और तर्क का मेल बताया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीने का तरीका है, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का भविष्य डिजिटल और दिव्य, आधुनिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में आगे बढ़ेगा और इस दिशा में संतों तथा तीर्थस्थलों की भूमिका बेहद अहम होगी.

इस विशेष अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित कई लोग मौजूद रहे. पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget