एक्सप्लोरर

Haryana: BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कब होगी जारी? मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी नेताओं की बगावत पर कह दी ये बात

Haryana Assembly Election 2024: मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पहली सूची में अपराधियों को टिकट दिए गए हैं. वहीं उन्होंने बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट जारी होने को लेकर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बारे में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दो दिन के भीतर होगी. मुझे लगता है कि बैठक में इस पर फैसला होगा.

‘टिकट बदलना विपक्ष द्वारा फैलाया गया झूठा प्रचार’
हरियाणा बीजेपी में बगावत को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी ने 67 सीटों के लिए सूची जारी कर दी है. मुझे नहीं लगता कि कहीं किसी तरह की बगावत है. सभी कार्यकर्ता अपने काम में लगे हुए हैं. कुछ सीटों पर टिकट बदले जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठा प्रचार है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी टिकट बदले जाने की अफवाह फैलाई गई थी. कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी और पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी. 

कांग्रेस ने अपराधियों को टिकट दिए हैं- मोहन लाल बड़ौली
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में ज्यादातर अपराधियों को टिकट दिए हैं. अगर आप कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पढ़ेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने अपनी सूची में सिर्फ अपराधियों को ही शामिल किया है.

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ने बीते बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इनमें 25 नए चेहरों को टिकट मिला है और 9 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. सीएम नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है. बता दें कि हरियाणा में एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. 

यह भी पढ़ें: 'मुझे पूरा विश्वास है...', कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी तो बोलीं विनेश फोगाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget