एक्सप्लोरर

Haryana: सोनीपत में जमीन हड़पने का गजब खेल, 10 लोग बने मृतक 'मदनमोहन', बड़ा खुलासा

Sonipat Land Scam: सोनीपत में करोड़ों की 12 एकड़ जमीन हड़पने के लिए भूस्वामी मदनमोहन की मौत के बाद 10 लोग नकली 'मदनमोहन' बन गए. 9 लोग पहले ही जेल जा चुके हैं. एसीबी ने 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक ऐसा मामला उजागर किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. करोड़ों की कीमत की 12 एकड़ जमीन हड़पने के लिए एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 लोग नकली मदनमोहन बन गए. एसीबी ने अब 10वें नकली मदनमोहन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

कैसे शुरू हुआ पूरा खेल

यह मामला सोनीपत के दिल्ली रोड पर स्थित सुल्तानपुर गांव की 12 एकड़ जमीन से जुड़ा है. असली मालिक अमृतसर के रहने वाले मदनमोहन थे. उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे नरेंद्र अग्रवाल को भी इस जमीन के बारे में जानकारी नहीं थी.

इसी का फायदा उठाते हुए जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा गया. कई लोग खुद को "मदनमोहन" बताकर सामने आए और यहां तक कि मालिकाना हक के नकली दस्तावेज भी पेश कर दिए.

एक-एक करके गिरफ्तार हुए फर्जी मदनमोहन

एसीबी ने जनवरी 2021 में इस मामले की जांच शुरू की थी. तब से लेकर अब तक 9 फर्जी मदनमोहन गिरफ्तार हो चुके थे और अब 10वें नकली मदनमोहन को भी पकड़ लिया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली का रहने वाला राजेश जैन और गोहाना निवासी राजेश कुमार शामिल हैं. दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है ताकि और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके.

सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत का शक

जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश जैन ने मदनमोहन का फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिए थे. उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह खुद को असली मदनमोहन बताता रहा.

आरोप है कि उसने अधिकारियों से मिलीभगत करके जमीन को अपने नाम करवा लिया और फिर इसे दूसरों को बेचने की कोशिश की. अब एसीबी इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

फिलहाल जमीन पर हो रही खेती

सुल्तानपुर गांव की यह 12 एकड़ जमीन अब असली वारिस नरेंद्र अग्रवाल के कब्जे में है. उन्होंने इसे खेती करने के लिए पट्टे पर गांव चौहान जोशी के दीपक को दे रखा है. दीपक इस पर नियमित खेती कर रहा है.

एसीबी की टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोर्ट परिसर रोड पर घूम रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई और नाम सामने आ सकते हैं. पहले से गिरफ्तार 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और अब 10वें नकली मदनमोहन को पकड़ने के बाद जांच तेज कर दी गई है.

Input By : Nitin Antil
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget