एक्सप्लोरर

'मेरे इस्तीफे की खबर...', करनाल पहुंची कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का विरोधियों पर हमला

Kumari Selja News: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हवा है, आंधी है उससे विरोधी हताश हो गए हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है. प्रदेश में सियासी हलचल और बढ़ती जा रही है. पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इस बीच करनाल पहुंची कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपने इस्तीफे की खबरों को फेक बताया और इसे विरोधियों की साजिश करार दिया. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर भी बयान दिया.

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ''मेरे इस्तीफे की खबर पूरी तरह फेक थी, सैलजा कभी ऐसा कर सकती है क्या? ये विरोधियों का फैलाया हुआ है. प्रदेश में कांग्रेस की हवा है, आंधी है उससे वो हताश हो गए हैं. आज कांग्रेस की लिस्ट आ जाएगी, कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.'' 

कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी- कुमारी सैलजा

करनाल पहुंचने पर कुमारी सैलजा ने ये भी कहा, ''मुझे यहां पहुंचने में 5 मिनट से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए था. रास्ता ही ठीक नहीं था. लोगों का प्यार मिल रहा है. कोई रुक-रुककर, कोई गाड़ियों में से अभिवादन कर रहे हैं. सभी में जोश है. कांग्रेस यहां ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी.'' जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच किस वजह से गठबंधन नहीं हुआ? इस पर कांग्रेस सांसद ने कोई जवाब नहीं दिया. 

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग समेत कई दूसरे मुद्दे को लेकर बातचीत नहीं बन सकी थी. जिसके बाद दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही है. कांग्रेस ने अब तक 41 उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं आम आदमी पार्टी की चौथी लिस्ट आने के बाद अबतक कुल 61 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. प्रदेश में एक ही फेज में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी, जबकि चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

'हरियाणा में सरकार की चाबी AAP के हाथ...', पवन फौजी के नामांकन रोड शो के दौरान बोले सांसद राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget