एक्सप्लोरर

पराली जलाने वाले किसानों पर होगी FIR, सैनी सरकार के आदेश पर भड़कीं कांग्रेस सांसद सैलजा

Haryana Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Haryana News: हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर (FIR) कराए जाने का आदेश जारी किया गया है. इस पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कड़ा रुख इख्तियार किया है. सैलजा ने कहा कि बीजेपी सरकार का नया आदेश हरियाणा के किसानों पर एक और हमला है. पराली जलाने पर एफआईआर के साथ रेड एंट्री कर किसानों को अगले दो सीजन तक एएसपी पर फसल बेचने से रोकना ना केवल तानाशाही है बल्कि छोटे किसानों की रोजी रोटी पर सीधा प्रहार है. 

सैलजा ने सरकारी आदेश की कॉपी 'एक्स' पर शेयर कर लिखा है, ''सरकार ने महंगी 'हैप्पी सीडर' मशीन खरीदने का सुझाव दिया है, पर क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान इसे खरीद सकते हैं? किसानों को दंडित करने के बजाय सरकार को समाधान देना चाहिए.''

सरकारी आदेश में कही गई है यह बात

सैलजा ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें लिखा गया है कि राज्य सरकार द्वारा धान की पराली जलाने पर नियंत्रण लाने के लिए आरोपी किसानों पर एफआईआर कराने और फार्म रिकॉर्ड्स में रेड मार्क की एंट्री का फैसला किया गया है. 

इसमें बताया गया है कि सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुसार जो किसान धान की पराली जला रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. संबंधित अधिनियम के तहत केस चलाया जाना चाहिए. वहीं, रेड मार्क एंट्री को लेकर कहा गया है कि धान की पराली जलाने वाले किसानों के एमएफएमबी रिकॉर्ड में रेड एंट्री होनी चाहिए. यह किसानों को ई-खरीद पोर्टल के जरिए मंडियों में अगले दो सीजन तक अनाज बेचने से रोकेगा. यह एंट्री अनिवार्य है और कृषि संबंधी सभी प्रकार की आगजनी में यह लागू किया जाना चाहिए. 

क्या पिछले दरवाजे से MSP को  खत्म किया जा रहा - सुरजेवाला

उधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''हरियाणा सरकार के गठन के पहले ही दिन बीजेपी सरकार ने किसानों की एमएसपी खत्म करने का आदेश जारी कर दिया. एक तरफ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी जबकि दूसरी तरफ किसान अगले दो साल तक एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे.''

उन्होंने आगे कहा, '' नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का यह सीधा षडयंत्र है. क्योंकि किसानों ने हरियाणा में बीजेपी को वोट नहीं दिया.  क्या यह पीछे के दरवाजे से एमएसपी को खत्म करने की साजिश नहीं है? नायब सिंह सैनी बताएंगे कि हरियाणा में कितने किसानों को हैप्पी सीडर मशीन उपलब्ध कराई गई है. 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने के बाद भी हैपी सीडर मशीन की लागत 74 हजार रुपये है.''

ये भी पढ़ें- कार्यभार संभालने पर अनिल विज ने CM सैनी को खिलाई मिठाई, 'मैं हर किसी की बातों का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget