एक्सप्लोरर

अमित शाह के बयान पर कुमारी सैलजा का निशाना, 'बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर हमारे लिए...'

Kumari Selja On Amit Shah: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अमित शाह के बयान पर कहा कि संविधान हमारा ग्रंथ है तो बाबा साहेब हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं.

Kumari Selja News: संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बनाया है. इसको लेकर राज्यसभा और लोकसभा में बुधवार (18 दिसंबर) को भारी हंगामा देखने को मिला.

इसके बाद राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि अमित शाह के भाषण को हमने अच्छे से सुना है. कांग्रेस ने आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया. कांग्रेस ने आंबेडकर को हराने की कोशिश की. कांग्रेस ने देश के साथ खिलवाड़ किया है. कांग्रेस आज उनके नाम का दुरुपयोग कर रही है. 

कुमारी सैलजा का निशाना

वहीं कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी सैलजा ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने देखा कि गृह मंत्री ने बाबा साहेब के ऊपर किस तरह की टिप्पणी की है. हमारा संविधान हमारे देश का ग्रंथ है और अगर संविधान हमारा ग्रंथ है तो बाबा साहेब हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं... यह बाबा साहेब का भी अपमान है, देश का अपमान है, देश के लोगों का अपमान है और हमारे संविधान का अपमान है.

कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अमित शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश जारी किया है.  इस वीडियो में गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि , ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर.... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.’’

सैलजा ने कहा, “अमित शाह जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है. अमित शाह का यह कहना कि “अंबेडकर का नाम बार-बार लेने से अच्छा होता भगवान का नाम लेते” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति असम्मानजनक है. बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है. उनका नाम और उनके विचार देश की आत्मा का हिस्सा हैं. ऐसे बयान यह दिखाते हैं कि कुछ लोगों को उनके योगदान की अहमियत समझ नहीं आती. हम दृढ़ता से मांग करते हैं कि अमित शाह जी अपने इस बयान के लिए देश से माफी मांगें. बाबा साहेब का सम्मान देश की जनता का सम्मान है.''

73 साल की उम्र में महिला ने लिया तलाक, 3 करोड़ रुपये में हुई पति से सेटलमेंट डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget