एक्सप्लोरर

करनाल में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद बाइक को 1km तक घसीटती ले गई कार, सड़क पर चिंगारी निकली दिखी

Karnal Accident: करनाल में एक तेज रफ्तार थार जीप ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और उसे एक किलोमीटर तक घसीटा. थार चालक फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Karnal Road Accident: करनाल में तेज रफ्तार थार जीप का कहर देखने को मिला. बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक को जीप सवार ने एक किलोमीटर तक घसीटा और घसीटते हुए नेशनल हाईवे तक ले गया. इसके बाद थार ड्राइवर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की शुरू कर दी.

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. थार सवार का पीछा कर रहे युवकों ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के नीचे से कैसे चिंगारी निकल रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

मदद करने की बजाय बाइक खींच कर ले गया थार चालक
दरअसल, हरियाणा के करनाल अस्पताल चौक के नजदीक से तेज रफ्तार थार जीप चालक का कहर देखने को मिला. यहां उसने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक थार के अगले हिस्से में बुरी तरह से फस गई, तेज रफ्तार थार चालक की इंसानियत जहां शर्मसार हुई वहीं उसकी लापरवाही भी देखने को मिली. बाइक सवार की मदद करने के बजाय थार चालक स्प्लेंडर बाइक को अपने साथ 1 किलोमीटर के आसपास घसीटता हुआ ले गया.

आसपास के कुछ युवकों ने चालक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन थार ड्राइवर नेशनल हाईवे पर बाइक को छोड़कर वहां से फरार हो गया.

अभी तक नहीं लगा ड्राइवर का पता
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इलाका थाने के इंचार्ज को मामले की जानकारी दे दी. फिलहाल, अब तक ना तो थार जीप चालक वाले का पता नहीं लग पाया है, वह कौन था और जीप में कौन-कौन लोग सवार थे. ना ही स्प्लेंडर बाइक वालों का पता लग पाया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है हमारे पास इवेंट आया था जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे हैं और इलाका थाने को मामले की जानकारी दे दी है. आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने बताया कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और उन्होंने एक वीडियो भी देखा है जिसमें बाइक को बुरी तरह से घसीटा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'एक एक्सीडेंटल सीएम...', नायब सिंह सैनी के इस बयान पर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget