एक्सप्लोरर

नाराजगी इस कदर की CM नायब सैनी से हाथ तक नहीं मिलाया, BJP से बेटिकट रहे नेता का वीडियो वायरल

Karan Dev Kamboj: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद से कर्णदेव कंबोज को सीएम सैनी मनाने की कोशिश में लगे हैं. हालांकि, एक वायरल वीडियो से यह साबित हो गया है कि कंबोज मानने के मूड में नहीं हैं.

Karan Dev Kamboj CM Nayab Saini Viral Video: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट जारी होते ही नेताओं की नाराजगी साफ दिखने लगी. पार्टी की उम्मीदवार सूची आने की शाम से ही नेताओं के इस्तीफे भी आने शुरू हो गए. टिकट न मिलने से नाराज नेता चुनाव में बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसा अंदेशा लगाते हुए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल का काम भी शुरू कर दिया. 

इसी क्रम में जब बीजेपी का साथ छोड़ने वाले कर्णदेव कंबोज को मनाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी उनके पास पहुंचे. हालांकि, उनके रवैये से साफ हो गया कि वे काफी नाराज हैं. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम नायब सिंह सैनी कर्णदेव कंबोज से हाथ मिलाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अपना हाथ आगे भी किया लेकिन कंबोज सीएम सैनी को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगे और हाथ भी नहीं मिलाया.

मुख्यमंत्री सैनी और कर्णदेव कंबोज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि कर्णदेव कंबोज हाथ जोड़े सीएम सैनी के सामने से निकलने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाने के लिए उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद वह नहीं रुके और सीएम सैनी का हाथ झटकते हुए आगे बढ़ गए.

कर्णदेव कंबोज ने बताई थी नाराजगी की वजह
कर्णदेव कंबोज ने इस्तीफे में अपनी नाराजगी की वजह बताई थी. उन्होंने लिखा था कि वह बीजेपी ओबीसी मोर्चा और सभी अन्य पदों से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं क्योंकि बीजेपी अब वह पार्टी नहीं रही दो पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बनाई थी. अब पार्टी में नुकसान करने वाले गद्दारों को तव्वजो दी जाती है. 

जानकारी के लिए बता दें कि कर्णदेव कंबोज लंबे समय से इंद्री विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी डिमांड को नजरअंदाज करते हुए सिटिंग विधायक राम कुमार कश्यप को ही वापस टिकट दे दिया. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में गठबंधन की बातचीत के बीच दिल्ली में AAP को कांग्रेस ने दिया झटका, ये विधायक थामेंगे 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget