एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में किया गया पेश, सामने आया बड़ा अपडेट, वकील ने दी अगले कदम की जानकारी

Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को कोर्ट में दोबारा पेशी हुई. उसे फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अगली सुनवाई 23 जून को होगी.

YouTuber Jyoti Malhotra News: हरियाणा की एक अदालत ने सोमवार (09 जून) को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी. कोर्ट ने फिर से 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी.

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया, ''पिछली सुनवाई 26 मई को थी तो उस दौरान अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जो आज पूरी हो गई है. आज कोर्ट में ज्योति मल्होत्रा की दोबारा पेशी हुई है और अब उन्होंने अगली डेट 23 जून लगाई है. अब 23 जून को दोबारा ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी होगी. पिछली बार 26 मई को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था और इस बार भी 14 दिनों के लिए दोबारा उन्हें भेजा गया है. 

जमानत याचिका तैयार की जा रही- वकील

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने आगे बताया, ''जमानत याचिका तैयार की जा रही है और संभव हुआ तो इसी हफ्ते दायर कर दी जाएगी. आज मीडिया में कुछ ये भी आया है कि वो खुद वीडियो अपलोड करके बोल रहे हैं कि उन्हें मीडिया से पता चला है कि वो पाकिस्तानी जासूस हैं. आप ये देखिए कि उसमें जासूस वाली क्या बात हो रही है. सारी भाईचारे की बात हो रही है और उसके अंदर क्या हो रहा है?

पुलिस ने कोर्ट में अभी कोई तथ्य पेश नहीं किया-वकील

ज्योति मल्होत्रा के वकील ने ये भी कहा, ''पुलिस ने अभी कोई तथ्य पेश नहीं किए हैं. पुलिस ने पहले 5 दिन और फिर 4 दिन का रिमांड लिया था. उस दौरान पुलिस ने क्या हासिल किया, ये अभी तक कोर्ट में सबमिट नहीं किया गया है. अभी अकाउंट की एनालिसिस चल रही है. सीएफएल रिपोर्ट आने के बाद लैपटॉप और मोबाइल फोन में जो वीडियो थे उनको एनालिसिस किया जा रहा है. उसके बारे में पुलिस की ओर से कोर्ट में अभी तक कोई रिपोर्ट पेश नहीं किया गया.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी

वीडियोज

India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'टीपू की लाश के पास से सोने की अंगूठी निकली, जिस पर राम लिखा था', टीपू सुल्तान पोस्टर विवाद पर बोले ओवैसी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
खुशियों के काफिले में चीख-पुकार! बारात में जा रही दूल्हे की कार खेत में पलटी, वीडियो वायरल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget