एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर विनय नरवाल की मां का बयान, सेना को अपनी तरफ से दिया ये बड़ा मैसेज

India Air Strike: पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां ने कहा कि ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. उन्होंने सेना को संदेश देते हुए कहा कि आगे बढ़ते रहो.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने सेना के इस कदम को लेकर कहा कि ये बहुत अच्छा है. दिवंगत विनय की मांग ने कहा कि जनता और हमारा पूरा परिवार पीएम मोदी के साथ है.

ऐसे ही बदला लेते रहो- विनय की मां

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा, "मैं सेना के जवानों को यही मैसेज देना चाहती हूं कि आगे बढ़ते रहो और ऐसे ही बदला लेते रहो. ऐसी कोई घटना दोबारा न घटे. उनको ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए...जो शहीद हुए हैं उनको न्याय मिला है."

पिता ने क्या कहा?

विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि जब ये हादसा हुआ तो मुझसे पूछा गया कि आप क्या चाहते हैं. मेरा एक सटीक जवाब था कि मुझे सरकार पर भरोसा है और वो अपना काम कर रही है. सरकार ने आज वो काम करके दिखाया. जिनके लाल चले गए उनका जीवन वापिस नहीं आ सकता लेकिन मैंने कहा था कि ऐसा कुछ हो कि कायराना हरकत दोबारा ना हो. भारत सरकार का ये कदम बिल्कुल सही है. उनके 9 ठिकानों पर जो ये स्ट्राइक हुई है. वो दोबारा पहलगाम जैसी कायराना हरकत करने के बारे में नहीं सोचेंगे."

बुआ ने बढ़ाया सेना का हौसला

दिवंगत लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ ने कहा, "मैं अपने भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाना चाहती हूं. हम देश के काम आएं तो हम भी पूरी तरह से तैयार हैं. मेरा पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है. कुछ श्रद्धांजलि जरूर उन बच्चों को मिली है जिनकी जान गई थी. सेना और सख्त बदला ले."

ऑपरेशन सिंदूर नाम पर उन्होंने कहा, "जिन बेटियों के सिंदूर उजड़े हैं, उनके लिए ये नाम रखा. ये अच्छा नाम है. जिनके सिंदूर उजड़े हैं उनके लिए बदला लिया गया." 

पत्नी के सामने आतंकियों ने की विनय की हत्या

बता दें कि विनय नरवला हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे. 16 अप्रैल 2025 को उनकी शादी हुई थी. वो अपनी पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम छुट्टियां मनाने गए हुए थे. आतंकियों ने विनय नरवाल से उनका धर्म पूछा और पत्नी के सामने ही गोली मार दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget