एक्सप्लोरर

एक जैसे नाम होने से गफलत! फरीदाबाद की जेल से जमानत वाले कैदी की जगह रेप का आरोपी रिहा

Haryana News: फरीदाबाद की जेल प्रशासन की एक गलती की वजह से बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई. दरअसल, दो लोगों के एक ही नाम होने की वजह से जमानत पर रिहा होने वाले व्यक्ति की जगह दूसरे व्यक्ति को रिहा कर दिया गया.

Haryana Latest News: हरियाणा के फरीदाबाद की जेल प्रशासन की चूक का मामला सामने आया है. नीमका जेल में दो कैदियों के नाम और उनके पिता के नाम एक जैसे होने के कारण, नौ साल के बच्चे से कई बार कुकर्म करने के आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि रिहाई मार-पीट के आरोपी की होनी थी.

27 साल के नितेश पांडेय, पुत्र रवींद्र पांडेय को अक्टूबर 2021 में नौ साल के बच्चे से कई बार कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं, दूसरे 24 साल के नितेश, पुत्र रवींद्र, को गत रविवार को घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

कोर्ट ने दूसरे नितेश को जमानत दे दी 

सोमवार को कोर्ट ने दूसरे नितेश को जमानत दी थी, लेकिन मंगलवार को रिहाई उस नितेश पांडेय की हुई, जो बच्चे से कुकर्म करने का आरोपी है. दोनों ही नितेश का एक ही जेल में बंद होना भी संभवत: जेल प्रशासन को गफ़लत में डालने की वजह बना.

सदर पुलिस थाने के प्रभारी उमेश कुमार ने आश्वासन दिया कि बलात्कार के आरोपी नितेश की तलाश जारी है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. घर में घुस कर मार-पीट करने के आरोपी नितेश को सोमवार को फरीदाबाद कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत दी.

नितेश ने रिहाई के लिए अपनी पहचान छिपाई- प्रशासन 

दोनों ही आरोपियों का नाम नितेश है लेकिन उपनाम इनमें से केवल एक ही लिखता है. मार-पीट करने के आरोपी नितेश की जगह बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी नितेश पांडेय को रिहा कर दिया गया. जेल प्रशासन का यह भी दावा है कि नितेश पांडेय ने रिहाई के लिए अपनी पहचान छिपाई.

जेल के उपाधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा ‘‘हमने सदर पुलिस थाने में नितेश पांडेय के खिलाफ पहचान छिपा कर रिहा होने के आरोप में एक शिकायत दर्ज की है.’’

यह भी पढ़ें -

ज्योति मल्होत्रा केस में क्या होगा अगला कदम? गिरफ्तार यूट्यूबर के वकील बोले- 'कानून के मुताबिक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget