एक्सप्लोरर

BJP से नोटिस मिलने पर मंत्री अनिल विज ने कहा, 'ठंडे पानी से नहाकर, खाना खाकर, जितना याद था...'

Anil Vij News: बीजेपी की तरफ से नोटिस मिलने के बाद अनिल विज ने जवाब भेज दिया है. उन्होंने कहा कि वो अपना जवाब सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है उस जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे.

Anil Vij On BJP Notice: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने पार्टी की तरफ से मिले नोटिस का जवाब भेज दिया है. उन्होंने बुधवार (12 फरवरी) को कहा कि मैंने ठंडे पानी से नहाकर, खाना खाकर, समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है.

विज ने कहा कि मैंने ये भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब भी चाहती है तो वो देने के लिए तैयार हैं. उन्हें जितना याद था, उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है.

जवाब जला देंगे- अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने कहा, ''वो अपना जवाब सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है उस जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे.''

अंबाला कैंट से विधायक विज ने उन्हें मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और ना चाहे तो उसकी मर्जी है. 

विज की मानें तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले नोटिस सार्वजनिक हो चुका था, उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी.

अनिल विज को नोटिस भेजे जाने के एक दिन बाद मंगलवार (11 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि  हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई. अनिल विज को दिए गए नोटिस पर भी बात हुई.

नोटिस में क्या लिखा है?

अनिल विज को भेजे नोटिस में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा था, ''यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं. यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है.

उन्होंने कहा था, ''आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य (दिल्ली) में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी.'' 

अनिल विज ने क्या कहा था?

अंबाला छावनी से सात बार के विधायक विज लगातार सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साध रहे थे. अनिल विज ने पिछले दिनों कहा था, ‘‘पदभार संभालने के बाद से वह (सैनी) ‘उड़न खटोला’ (हेलीकॉप्टर) पर सवार हैं. अगर वह नीचे आए, तो उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी.’’ 

(पीयूष जैन की रिपोर्ट)

ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान पर लग सकता है मकोका, फरार होने के दावों पर कहा, 'मैं कहीं भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget