एक्सप्लोरर

ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान पर लग सकता है मकोका, फरार होने के दावों पर कहा, 'मैं कहीं भी...'

Amanatullah Khan Case: दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान लगातार फरार चल रहे हैं. वहीं खान ने इसे खारिज किया है और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है.

Amanatullah Khan News: आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह के ऊपर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है. हालांकि इससे पहले सोमवार को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने संगठित अपराध और दंगे से जुड़ी धाराएं भी अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगाई थी, जो की गैरजमानती है.

अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान फरार हैं.

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?

वहीं ओखला विधायक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वो कहीं भी भागे नहीं हैं. वो अपनी विधानसभा क्षेत्र में हैं. खान ने कहा, ''दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुझे झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं. दिल्ली पुलिस जिस व्यक्ति को गिरफ्तार करने आई थी, उसकी जमानत हो रखी है. उसने पेपर दिखा दिया तो पुलिस अपनी गलती को छिपाने के लिए मुझे झूठे मुकदमे में फंसा रही है.''

पुलिस सूत्रों का क्या है दावा?
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमानतुल्लाह खान एक रेगुलर ऑफेंडर हैं और उनके ऊपर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं। कई मामलों में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी गई है या फिर कुछ मामले ट्रायल पर हैं. कुछ में दिल्ली पुलिस की जांच अभी चल रही है। ऐसे में संगठित अपराध से जुड़ी धारा मकोका अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगाई जा सकती है.

दिल्ली के जैतपुर में आखिरी लोकेशन
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अमानतुल्लाह खान लगातार फरार चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमानत के फोन की आखिरी लोकेशन जैतपुर इलाके की मीठापुर चौक की है. सोमवार शाम को इस लोकेशन पर फो स्विच ऑफ कर दिया गया था.

पुलिस ले रही है लीगल ओपिनियन
सूत्रों की मानें तो पुलिस को शक है कि आप नेता अमानत की मदद कर रहे हैं. पुलिस अमानतुल्लाह खान और उसके नजदीकियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाए हुए है. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि वह अमानतुल्लाह खान को तड़ीपार करने के लिए भी लीगल ओपिनियन ले रही है.

दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम की रेस में कौन-कौन? जानें किसकी दावेदारी सबसे मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?

वीडियोज

Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget