एक्सप्लोरर

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का हुआ अंतिम संस्कार, उपराष्ट्रपति, CM सैनी समेत ये हस्तियां हुईं शामिल

Om Prakash Chautala Last Rites: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया. इसके अलावा शनिवार को सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है

Om Prakash Chautala Last Rites: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार (21 दिसंबर) को सिरसा में स्थित उनके पैतृक गांव तेजा खेड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. प्रमुख जाट नेता एवं हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया था.

ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल और कई अन्य नेताओं ने शिरकत की. साथ ही तेजा खेड़ा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी.

ये नेता भी हुए शामिल
इनके अलावा हरियाणा के कई मंत्रियों, राज्य विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, बीजेपी के मनप्रीत बादल और मनजिंदर सिंह सिरसा और कई अन्य नेताओं ने भी तेजा खेड़ा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा में तेजा खेड़ा स्थित उनके परिवार के फार्महाउस में शनिवार को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था.

तेजा खेड़ा में जमा हुआ चौटाला परिवार
ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला (इनेलो नेता) एवं बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला (जननायक जनता पार्टी प्रमुख) और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के अन्य सदस्य तेजा खेड़ा में मौजूद थे. पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार किया गया.

कांग्रेस नेता भी हुए शामिल
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह उनके फार्महाउस पहुंचे थे. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव से बड़ी संख्या में आम लोग भी एकत्रित हुए.

3 दिन का राजकीय शोक
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया. इसके अलावा शनिवार को सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

5 दिन पहले हुई थी मेरी बात- उपराष्ट्रपति
पुष्पांजलि अर्पित करने के कुछ देर बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "कल मुझे (उनके निधन की) खबर मिली. पांच दिन पहले मैंने चौधरी साहब से बात की थी और वह मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे. वह मेरे बारे में अधिक चिंतित थे. उन्होंने कहा कि जब भी मुझे मौका मिला, मुझे उनका आशीर्वाद मिला."

उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसानों के मुद्दे और गांवों का विकास चौटाला की प्राथमिकता में शामिल थे. उन्होंने कहा कि चौटाला एक मुखर और साहसी व्यक्ति थे और ग्रामीण व्यवस्था के प्रति समर्पित थे.

ये भी पढ़ें

Weather Update: एमपी-राजस्थान में होगी बारिश, पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव की चेतावनी, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget