एक्सप्लोरर

चित्रा सरवारा हुईं बागी, अंबाला कैंट से निर्दलीय उतरीं, बगल की सीट से पिता हैं कांग्रेस उम्मीदवार

Haryana Elections 2024: हरियाणा में टिकट बंटवारे के बाद रूठने-मनाने का दौर चल रहा है तो वहीं कुछ नेता निर्दलीय ही मैदान में खड़े हो रहे हैं. इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों के नेता शामिल हैं.

Haryana News: कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) ने अंबाला (Ambala) कैंट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है. चित्रा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है. अंबाला कैंट से कांग्रेस ने परिमल परी को टिकट दिया है जो बीजेपी के अनिल विज (Anil Vij) के सामने मैदान में हैं. टिकट ना मिलने पर चित्रा ने यह कदम उठाया है. चित्रा सरवारा ने नामांकन दाखिल करने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक नजर आ रहे हैं.

चित्रा सरवारा आप के पूर्व नेता निर्मल सिंह मोहरा की बेटी हैं. इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ने कांग्रेस ज्वाइन की थी. चित्रा हरियाणा आप की उपाध्यक्ष रही हैं. यह पिता-पुत्री की घर वापसी थी.

पिता कांग्रेस प्रत्याशी, बेटी कांग्रेस की बागी
उधर, अंबाला से बीजेपी ने अनिल विज को टिकट दिया है जिस वजह से यह हॉट सीट बन गई है. वहीं, अंबाला में ही कांग्रेस के दो नेताओं को खड़ा होने से चुनाव बेहद रोमांचक होता जा रहा है क्योंकि एक सीट से पिता कांग्रेस उम्मीदवार हैं तो बग़ल की सीट से बेटी बागी उम्मीदवार बन गई हैं. चित्रा के पिता निर्मल सिंह को कांग्रेस ने अंबाला से टिकट दिया है.

2019 में निर्मल सिंह ने छोड़ी थी कांग्रेस
निर्मल सिंह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे थे और करियर की शुरुआत 1976 में यूथ कांग्रेस से की थी. और वह हरियाणा में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं. वह चार बार के विधायक भी रहे हैं. हरियाणा में निर्मल सिंह को राजस्व एवं पशु कल्याण मंत्रालय दिया गया था और वह हरियाणा में कांग्रेस महासचिव और वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं लेकिन कुछ कारणों से 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन कर ली थी. वहीं, आप ज्वाइन करने से पहले चित्रा हरियाणा महिला कांग्रेस की नेत्री थीं.

ये भी पढ़ें- पानीपत ग्रामीण पर बढ़ेगी कांग्रेस की टेंशन? विजय जैन ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय भरा नामांकन

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget