एक्सप्लोरर

हरियाणा की सैनी सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

Haryana DA Hike: हरियाणा में होली के पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला किया गया था और अब दिवाली से ठीक पहले एकबार फिर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत राशि को बढ़ा दिया गया है.

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा करने की घोषणा की है. दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार ने तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई राहत में भी वृद्धि की है. बढ़ा हुआ भत्ता बीते जुलाई महीने से प्रभावी रहेगा. यानी कि कर्मचारियों को यह पिछले तीन महीने का बकाया भत्ता एरियर के तौर पर मिलेगा. 

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत उनकी बेसिक भुगतान का 53 प्रतिशत कर दिया गया है जो कि पहले 50 प्रतिशत था. यह 1 जुलाई 2024 से लागू रहेगा. कर्मचारियों और पेशनर्स को अक्टूबर महीने से यह भुगतान किया जाएगा. जुलाई से सितंबर महीने का एरियर दिसंबर में दिया जाएगा.

 एक साल के अंदर 7 प्रतिशत की वृद्धि
सरकार के नए आदेश का फायदा विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों और पेंशनर्सस को मिलेगा. इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने वाला है. हरियाणा सरकार ने मार्च के महीने में भी डीए और डीआर में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी. जिसे 46 से 50 प्रतिशत कर दिया था. एक साल के अंतर्गत ही डीए और डीआर में 7 प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है.

पहले कब-कब बढ़ाया गया था मंहगाई भत्ता
मार्च में होली से ठीक पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया गया गया था. यह 1 जनवरी 2024 से प्रभावी था. तब जनवरी से फरवरी तक का बकाया भुगतान मई में किए जाने की घोषणा की गई थी. इससे राज्य के 2 लाख 62 हजार पेंशनर्स का भी महंगाई भत्ता बढ़ गया था. इससे  पहले 2023 की जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ा गया था. दरअसल, राज्य सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है. एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में बढ़ाया जाता है. हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार इसकी घोषणा जुलाई में नहीं की गई थी.

मान लीजिए कि एक कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Pay) 40000 रुपये है, तो उनका पिछला महंगाई भत्ता 50% पर 20000 रुपये था. डीए अब 53 फीसदी होने से उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 21200 रुपये हो जाएगा. इसका मतलब है कि उन्हें डीए के रूप में 1200 रुपये (21200 रुपये - 20000 रुपये) अतिरिक्त मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- बबीता फोगाट को लेकर साक्षी मलिक के आरोपों पर गीता फोगाट का पलटवार, 'WFI अध्यक्ष बनने का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget