एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में क्यों हो रही देरी? क्या आज की बैठक में नाम होगा फाइनल, समझें

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अबतक उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है. हालांकि, इसके लिए कई बैठकें हो चुकी हैं.

Haryana Congress Candidate List News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है. कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दो बैठकों और सब कमिटी की एक बैठक के बाद भी कांग्रेस हरियाणा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं कर पाई है. नामांकन गुरुवार से शुरू हो चुके हैं. वहीं शुक्रवार की शाम कांग्रेस सीईसी की एक और बैठक है. सवाल है कि क्या आज भी कांग्रेस टिकटों की लिस्ट जारी कर पाएगी या नहीं?

कांग्रेस ने अबतक क्यों जारी नहीं की उम्मीदवारों की सूची?

  • उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होने की सबसे बड़ी वजह है भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला कैंप में असहमति.
  • प्रभारी दीपक बाबरिया ने सीईसी की दो बैठकों के बाद 66 सीटों पर उम्मीदवार तय होने का ऐलान किया, जबकि सूत्रों के मुताबिक मुहर 51 सीटों पर ही लगी थी.
  • संभावित गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के लिए छोड़ी जाने वाली करीब 8 सीटों को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है.
  • कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक देरी की वजह यह है कि पार्टी चाहती है कि पहली सूची बड़ी हो, जिसमें 60–70 उम्मीदवारों के नाम हों.
  • वहीं असली बात ये है कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नाराजगी और बगावत को सीमित करने के लिए कांग्रेस देरी कर रही है.

उम्मीदवारों के नाम के ऐलान पर क्या बोले चौधरी बीरेंद्र सिंह?

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा है हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने मजबूत उम्मीदवारों को टिकट देगी. जहां तक बात है कि कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट क्यों नहीं जारी की. मैं कहना चाहता हूं कि 90 विधानसभा सीटों में से 66 सीटों पर लगभग बातचीत पूरी हो चुकी है. बाकी सीटों पर बैठक होनी है. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उम्मीदवारों के नाम वाली लिस्ट जारी करेंगे.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget