एक्सप्लोरर

बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर हरियाणा कांग्रेस का पलटवार, 'विनेश फोगाट हों या...'

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि विनेश फोगाट हों या बबीता फौगाट, ये हरियाणा की बेटियां हैं. सबको राजनीति में आने का हक है.

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर पलटवार किया है. हरियाणा कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी हमारी बेटियों को इंसाफ नहीं दिलवाएगी.

हरियाणा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''हरियाणा की बेटी के लिए बीजेपी के दुराचारी सांसद की ये भाषा बता रही कि भाजपा हमारी बेटियों को कभी न्याय नहीं दिलवाएगी. विनेश फौगाट हो या बबीता फौगाट, ये हरियाणा की बेटियां हैं. सबको राजनीति में आने का हक है. लेकिन इस वजह से दुराचारियों को अनर्गल टिप्पणियां करने का कोई हक नहीं.''

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने उपर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ''जब मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए तभी मैंने तभी बोल दिया था कि यह साजिश कांग्रेस की है, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की है. मैंने पहले भी कहा था आज तो देश कह रहा है. अब मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है.''

यूपी के गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर जब चर्चा हुई तो बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. वो अपने गमछे से कई बार आंसुओं को पोछते हुए नजर आए. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुद ही सफाई दी और कहा कि दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके खिलाफ साजिश रची थी.

गौरतलब है कि हाल ही में पहलान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है.

बता दें कि महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. इसे लेकर महिला पहलवानों सहित कई पहलवानों ने दिल्ली में धरना भी दिया था.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के लिए कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार बढ़ा, AAP से गठबंधन के खिलाफ उठी आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget