एक्सप्लोरर

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच CET परीक्षा का दूसरा दिन, CM सैनी बोले, 'मैं खुद कर रहा हूं निगरानी'

Haryana CET exam: हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं.

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार (27 जुलाई) को दूसरे दिन सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) शुरू हुई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से परीक्षा की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ‘ग्रुप सी’ पदों की भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा आयोजित कर रहा है. सुबह और दोपहर की पाली में आयोजित होने वाली यह परीक्षा शनिवार को भी आयोजित की गई थी. लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र थे.

हरियाणा के 22 जिलों और चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा उचित व्यवस्था की गई है. हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है. एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रोहतक का दौरा किया. अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को पूरी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में दाखिल होने दिया गया.

'सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ने रविवार (27 जुलाई) को पंचकूला में संवाददाताओं से कहा कि सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई परेशानी न हो. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार को परीक्षा आयोजित करने में कोई समस्या आई है, उन्होंने कहा, ‘‘ जब हर कोई एक टीम के रूप में काम करता है, तो चुनौती छोटी हो जाती है.’’

26 जुलाई को 6.70 लाख से अधिक अभ्यर्थी सीईटी में हुए थे शामिल

इस बीच, कैथल के एक दिव्यांग अभ्यर्थी ने कहा कि सरकार ने उनके जैसे लोगों के लिए घर से आने-जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की है. करनाल में परीक्षा देने जा रही एक महिला अभ्यर्थी को मामूली चोट आ गयी, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में अधिकारियों द्वारा केंद्र पर छोड़ दिया गया. शनिवार (26 जुलाई) को 6.70 लाख से अधिक अभ्यर्थी सीईटी में शामिल हुए थे.

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 (उपद्रव या आशंका वाले खतरे के तत्काल मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति) के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget