एक्सप्लोरर

'मन्नू ने मेरे बेटे को गोली मार दी...,' पिता ने बताया सोनीपत में कैसे और क्यों कर दी बीजेपी नेता की हत्या?

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने सुरेंद्र के चाचा सुल्तान सिंह पर भी हमला किया. पुलिस ने आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है.

BJP Leader Surendra Jawahra Shot Dead: हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बीजेपी नेता की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंडलाना ब्लॉक के गांव जवाहरा में बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की होली की रात उनके ही गांव में घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई.

हमलावर मन्नू पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही सुरेंद्र अपने चाचा सुल्तान सिंह के साथ होली मिलन के बाद अपने घर को ओर लौट रहे थे वैसे ही हमलावर ने पीछे से पहले सुरेंद्र की कमर पर गोली दाग दी. जान बचाने के लिए सुरेन्द्र अपने घर की ओर भागने लगे लेकिन हमलावर ने उनका पीछा किया उन्हें घर के सामने ही परचून की दुकान के अंदर कनपटी पर एक और गोली दाग दी जिससे मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई.

इसके बाद चाचा सुल्तान ने सुरेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावर मन्नू ने सुल्तान सिंह के सिर पर बंदूक की बट से तीन बार वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. चाचा का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद था. लेकिन ये मामला कोर्ट में चल रहा है.

मृतक के पिता ने कहा मैं अपने खेत में था जब मुझे जाकर एक व्यक्ति ने बताया कि मेरे बेटे को गोली मार दी और यह भी कहा कि मन्नू ने गोली मार दी. जमीन की लेकर दोनों के बीच विवाद था. इससे पहले इनके बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था यह पहली बार ही था और उसने मेरे बेटे का काम ही खत्म कर दिया.

ऋषिकांत, एसीपी, गोहाना ने इस मामले में आरोपी मन्नू उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में हत्या करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR की गई है, जिसमें से एक मुख्य आरोपी मन्नू पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

गांव में आरोपी मन्नू और मृतक सुरेंद्र के घरों के बीच लगभग 100 मीटर फासला है.मृतक के घर में मातम की चीखें और रिश्तेदारों और गांव वालों का जमावड़ा है तो दूसरी ओर आरोपी के घर पर भी सन्नाटा पसरा है. आरोपी की मां ने बिना कैमरे की शर्त पर बताया कि जमीन को लेकर भी विवाद था.5 लाख रुपये भी बयाना के तौर पर सुरेन्द्र ने दिए थे. लेकिन किसी वजह से ये सौदा आगे नहीं बढ़ पाया. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे जमीन विवाद है.

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में गरज के साथ बारिश और आंधी- तूफान, ओले भी गिरेंगे, मौसम विभाग के अलर्ट में क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget