एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बाढ़ पर अजीबो-गरीब बयान, 'खुशी की बात है कि...'

Haryana News: हरियाणा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है, जिससे कई जिले प्रभावित हुए हैं. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बाढ़ जैसे हालातों पर अजब-गजब बयान सामने आया है.

हरियाणा में चारों ओर बारिश की आफत से बाढ़ जैसे हालातों पर बीजेपी नेता खुशी जता रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बाढ़ जैसे हालातों पर अजब-गजब बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा कि चारों तरफ इकट्ठा हो रही बारिश के पानी से ग्राउंड लेवल का वाटर बढ़ रहा है और यह खुशी की बात है, क्योंकि 36 साल के बाद बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है. हालांकि, उन्होंने खराब हो रही फसल पर चिंता भी जताई और बारिश में गिर रहे मकान पर दुख भी जताया.

पंजाब में बाढ़ को लेकर सरकारी सहायता पर दी प्रतिक्रिया

साथ ही, मोहन लाल बड़ौली ने पंजाब में बाढ़ को लेकर सरकारी सहायता पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सरकार आवेदन करें, तो केंद्र सहायता के लिए तैयार है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भारत-चीन के सुधर रहे संबंध को फायदे का सौदा बताया है.

मोहन लाल बड़ौली प्रदेश कार्यालय में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. मोहन लाल बड़ौली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे. 

बीजेपी सितंबर व अक्टूबर में स्वतंत्रता सेनानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य महापुरुषों के जन्मदिवस कार्यक्रमों को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं, जिसकी तैयारियों के लिए ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है.

कब चुना जा सकता बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष?

दूसरी ओर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक नहीं चुने जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ही बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है. उन्होंने पंजाब में बाढ़ के दौरान केंद्र की सहायता पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले दिनों बंगाल को केंद्र से बिना मांगे सहायता दी गई थी, लेकिन बंगाल ने वापस कर दी थी. 

उन्होंने कहा पंजाब केंद्र की सहायता के लिए आवेदन करे, तब जाकर केंद्र सहायता देगा. उन्होंने अमेरिका से 50% टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी और भारत-चीन के बीच संबंध सुधारने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे भविष्य में फायदा ही होगा, नुकसान नहीं.

Input By : दिनेश कौशिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget