एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा कल हो सकती है भंग, इसके बाद मंत्रियों-विधायकों का क्या होगा?

Haryana Politics: सूत्रों के मुताबिक गुरुवार (12 सितंबर) को हरियाणा में नायब सिंह सैनी कैबिनेट की बैठक हो सकती है, जिसमे विधानसभा को भंग करने का एक लाइन का प्रस्ताव पास हो सकता है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा कैबिनेट में बुधवार (11 सितंबर) को विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार गुरुवार (12 सितंबर) को विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकती है. सरकार इस संबंध में गुरुवार को राज्यपाल को सिफारिश भेज सकती है. 

हरियाणा सरकार छह महीने की अंदर विधानसभा सत्र न होने से राज्यपाल को सिफारिश कर सकती है. बीते विधानसभा सत्र को कल छह महीने पूरे हो जाएंगे. हरियाणा में आखिरी विधानसभा सत्र 13 मार्च को हुआ था. संवैधानिक तौर पर सत्र में छह महीने का अंतर होना चाहिए.

नायब सिंह सैनी कैबिनेट की 12 सितंबर को हो सकती है बैठक

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार (12 सितंबर) को नायब सिंह सैनी कैबिनेट की बैठक हो सकती है, जिसमेx विधानसभा को भंग करने का एक लाइन का प्रस्ताव पास हो सकता है. इसके बाद हरियाणा विधानसभा भंग होगी क्योंकि छह महीने के पीरियड में विधानसभा सेशन होना चाहिए. पिछला सेशन 13 मार्च को हुआ था और 12 सितंबर तक सेशन बुलाना जरूरी है. ऐसा अगर नहीं होता है तो यह संविधान का वायलेशन होगा. 

हरियाणा सरकार के पास क्या हैं विकल्प?

अगर हरियाणा विधानसभा का सेशन नहीं बुलाया जाता तो असेंबली भंग करके कार्यवाहक सरकार बनानी पड़ेगी. अब सरकार के पास दो विकल्प है या तो सेशन बुलाए या असेंबली भंग करने की गवर्नर को सिफ़ारिश करे. विधानसभा भंग होने पर राज्यपाल मौजूदा सीएम को सरकार का केयर टेकर बनाए रख सकते हैं. कैबिनेट के सदस्य भी पद पर मौजूद रहेंगे. विधायकों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.

बता दें निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने जा रही है, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. इससे पहले यहां 1 अक्टबूर को चुनाव होने थे लेकिन निर्वाचन आयोग ने वोटिंग और मतगणना की तारीखों में बदलाव किया था. राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा चुनाव: JJP और ASP की 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, BJP के बागी रणजीत चौटाला को दिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget