एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी को कितनी सीटें? जानें

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रिजल्ट आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बड़े चेहरों में जुलाना से विनेश फोगाट आगे हैं. लाडवा से नायब सिंह सैनी आगे हैं.

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. सुबह 8.40 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस सरकार बना सकती है. कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस 57 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी 20 सीटों पर आगे है. आईएनएलडी दो पर आगे है. वहीं 7 सीटों पर अन्य आगे हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है.

बड़े चेहरों में जुलाना से विनेश फोगाट आगे हैं. लाडवा से नायब सिंह सैनी आगे हैं. अंबाला कैंट से अनिल विज, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, ऐलनाबाद से अभय चौटाला आगे हैं.

दुष्यंत चौटाला पीछे

उचाना कलां से जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला पीछे हैं. हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं. नारगौंद से बीजेपी नेता कैप्टन अभिमन्यु पीछे हैं. तोशाम से बीजेपी नेता श्रुति चौधरी आगे चल रही हैं. अटली से बीजेपी की नेता आरती सिंह राव आगे चल रही हैं.

कांग्रेस करनाल की सभी 5 सीटों पर आगे है. ये मनोहर लाल खट्टर का गढ़ माना जाता है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इसके बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया गया था. यहां कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है. यहां मुख्यतौर पर सीएम पद के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला दावेदार हैं.

बीजेपी का बड़ा दावा

वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि यहां पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएगी. सुबह-सुबह पूजा करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी.  

आज हरियाणा के साथ जम्मू-कश्मीर के भी नतीजे आ रहे हैं. यहां कड़ी टक्कर देखी जा रही है. कांग्रेस गठबंधन 36 सीटों पर आगे हैं. वहीं बीजेपी 28 सीटों पर आगे हैं. पीडीपी 4 सीटों पर आगे हैं. 11 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget